अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी पटना में भव्य अष्टयाम का आयोजन किया गया। अष्टयाम आज सुबह से शुरू होकर कल सुबह 11 बजे विधिवत आरती के साथ पूरा होगी। यह धार्मिक अनुष्ठान भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के टेलर रोड स्थित आवास पर श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक संजय सरावगी के साथ तमाम भाजपा नेता शामिल होंगे। पहले देखिए नितिन नवीन के घर आयोजित अष्टयाम पूजन की तस्वीरें… आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल आयोजन स्थल को फूलों और लाइट से सजाया गया है और रामभक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही रामलाला और अयोध्या के राम मंदिर का डमी रखा गया है। जहां लोग आकर पूजा पाठ कर रहे है। महिलाएं भजन कीर्तन कर रही है। श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू ने कहा कि, ‘श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ सनातन परंपरा में आस्था, विश्वास और गौरव का प्रतीक है। यह पर्व हमारे गौरवशाली अतीत को वर्तमान से जोड़ने वाला ऐतिहासिक और भावनात्मक अवसर है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।’ उन्होंने बताया कि समिति पिछले 16 वर्षों से पटना के डाकबंगला चौराहा पर रामनवमी के अवसर पर राजधानी के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाली शोभायात्राओं और झांकियों का स्वागत एवं संचालन करती आ रही है। पिछले 2 सालों से नितिन नवीन के आवास पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इस बार नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में भव्य आयोजन किया जा रहा है। वो यहां नहीं हैं, लेकिन पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। विसर्जन के साथ भंडारे के भी व्यवस्था अष्टयाम का आरंभ पूरे वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन के साथ हुआ, जिस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचे। श्रद्धालु राम नाम का जाप कर रहे हैं। समिति के अनुसार, अष्टयाम की पूर्णाहुति 22 जनवरी, बुधवार को सुबह 11 बजे आरती के साथ होगी। इसके बाद विसर्जन किया जाएगा और भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी पटना में भव्य अष्टयाम का आयोजन किया गया। अष्टयाम आज सुबह से शुरू होकर कल सुबह 11 बजे विधिवत आरती के साथ पूरा होगी। यह धार्मिक अनुष्ठान भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के टेलर रोड स्थित आवास पर श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक संजय सरावगी के साथ तमाम भाजपा नेता शामिल होंगे। पहले देखिए नितिन नवीन के घर आयोजित अष्टयाम पूजन की तस्वीरें… आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल आयोजन स्थल को फूलों और लाइट से सजाया गया है और रामभक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही रामलाला और अयोध्या के राम मंदिर का डमी रखा गया है। जहां लोग आकर पूजा पाठ कर रहे है। महिलाएं भजन कीर्तन कर रही है। श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू ने कहा कि, ‘श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ सनातन परंपरा में आस्था, विश्वास और गौरव का प्रतीक है। यह पर्व हमारे गौरवशाली अतीत को वर्तमान से जोड़ने वाला ऐतिहासिक और भावनात्मक अवसर है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।’ उन्होंने बताया कि समिति पिछले 16 वर्षों से पटना के डाकबंगला चौराहा पर रामनवमी के अवसर पर राजधानी के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाली शोभायात्राओं और झांकियों का स्वागत एवं संचालन करती आ रही है। पिछले 2 सालों से नितिन नवीन के आवास पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इस बार नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में भव्य आयोजन किया जा रहा है। वो यहां नहीं हैं, लेकिन पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। विसर्जन के साथ भंडारे के भी व्यवस्था अष्टयाम का आरंभ पूरे वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन के साथ हुआ, जिस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचे। श्रद्धालु राम नाम का जाप कर रहे हैं। समिति के अनुसार, अष्टयाम की पूर्णाहुति 22 जनवरी, बुधवार को सुबह 11 बजे आरती के साथ होगी। इसके बाद विसर्जन किया जाएगा और भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है।


