किशनगंज सदर थाना में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के गोआलीन गांव निवासी मंजूर अली ने तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक युवक ने बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध स्थापित किया था। आरोप है कि युवक ने युवती से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी पीड़िता युवक से शादी की बात करती थी, वह टालमटोल करता था। आरोपी युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की पीड़िता ने बताया कि जनवरी माह में आरोपी युवक ने उसे धोखे से सदर थाना क्षेत्र बुलाया। वहां उसने एक बार फिर युवती का शारीरिक शोषण किया और फिर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता आरोपी युवक के घर पहुंची। आरोप है कि वहां आरोपी युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने ग्वालपोखर थाना पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज सदर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना को लेकर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। किशनगंज सदर थाना में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के गोआलीन गांव निवासी मंजूर अली ने तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक युवक ने बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध स्थापित किया था। आरोप है कि युवक ने युवती से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी पीड़िता युवक से शादी की बात करती थी, वह टालमटोल करता था। आरोपी युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की पीड़िता ने बताया कि जनवरी माह में आरोपी युवक ने उसे धोखे से सदर थाना क्षेत्र बुलाया। वहां उसने एक बार फिर युवती का शारीरिक शोषण किया और फिर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता आरोपी युवक के घर पहुंची। आरोप है कि वहां आरोपी युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने ग्वालपोखर थाना पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज सदर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना को लेकर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।


