IMD latest warning: मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि बरेली का 7.4, कानपुर नगर का 8, अयोध्या का 8 डिग्री सेल्सियस है। जबकि मेरठ का तापमान 8.02 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहा। जिसमें आजमगढ़, बस्ती, सुल्तानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, बहराइच, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, हरदोई, इटावा, फतेहगढ़, आगरा, झांसी, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद शामिल हैं। जबकि शाहजहांपुर, उरई, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, बाराबंकी, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, बनारस, और चुर्क का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान
मौसम केंद्र लखनऊ से जारी आंकड़ों के अनुसार हमीरपुर में सबसे अधिक 26.02 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि बाराबंकी और बनारस का 26 डिग्री, बहराइच का 25.8, मेरठ का 25.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुलंदशहर और फतेहपुर का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त बलिया, उरई, इटावा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, और मुजफ्फरनगर का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। जबकि गोरखपुर, आजमगढ़, बनारस, चुर्क, सुल्तानपुर, प्रयागराज, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, कानपुर, लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फतेहगढ़, मेरठ, और आगरा का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
22 और 23 जनवरी के लिए जारी किया गया अलर्ट
आईएमडी मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम खराब होने की चेतावनी
इस दौरान ओला वृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 22 जनवरी को मौसम में जबरदस्त करवट बदलेगा। गलत चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार 22 और 23 जनवरी को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
आज के लिए नहीं जारी की गई कोई चेतावनी
आज पश्चिमी और पूर्वी संभागों में से कहीं भी किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन इन क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 22 जनवरी से मौसम में परिवर्तन आएगा। पश्चिमी और पूर्वी संभागों में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे; बारिश भी हो सकती है।


