अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन उतरी सपा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग:पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, संतों के अपमान पर भड़के, राष्ट्रपति क नाम ज्ञापन

अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन उतरी सपा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग:पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, संतों के अपमान पर भड़के, राष्ट्रपति क नाम ज्ञापन

पिछले दिनों प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शंकराचार्य और उनके साथ चल रहे संतों के साथ हुई घटना पर समाजवादी पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। आगरा में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। कहा-लोकतंत्र में किसी साधु-संत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान साधु-संतों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। साथ ही दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वामी अविमक्तेश्वरानंद के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने पिछले दिनों प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शंकराचार्य पर हुई कार्रवाई का विरोध किया। इसमें के कई मुस्लिम कार्यकर्ता भी शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने लगभग आधा घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की।
महानगर अध्यक्ष का कहना था-प्रयागराज में हुई घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में जब साधु और संतों के साथ ही इस तरह का व्यवहार होगा तो आमजन की क्या स्थिति होगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शंकराचार्य के साथ ऐसा व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने प्रयागराज की घटना की निंदा करते हुए पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *