औरंगाबाद में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद सिंह के सत्येंद्र नगर स्थित आवास पर मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग राजनीतिक दलों से मोहभंग कर आए सैकड़ों लोगों ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ली। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत के नेतृत्व में लगभग एक सौ से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से जदयू का दामन थामा। जिले के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार देखने को मिला, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास काम और उनकी नीतियों पर भरोसा जताते हुए जदयू की सदस्यता ली। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद सिंह ने कहा कि सामान्यतः कोई भी सरकार पांच साल सत्ता में रहने के बाद एंटी इनकैंबेंसी का सामना करती है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व और “विकसित बिहार” की स्पष्ट सोच के कारण जनता बार-बार उनके पक्ष में निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चहुमुखी विकास हुआ है और जनता यह भली-भांति जानती है कि अन्य दलों के पास बिहार को देश की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने की कोई ठोस सोच नहीं है। विधायक ने विश्वास जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी। कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष भी हुए जदयू में शामिल कांग्रेस के पूर्व आईटी सेल अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विजन पूरी तरह स्पष्ट है और उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास की नई इबारत लिख रहा है। नीतीश कुमार ने बिहार को अंधकारमय दौर से बाहर निकाला और राज्य को अराजकता और नक्सलवाद से मुक्त कराया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास में रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में हम सभी सहभागी बनेंगे। इसी विश्वास और उम्मीद के साथ उन्होंने अपने समर्थकों सहित जदयू की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत करने और विकास के काम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। औरंगाबाद में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद सिंह के सत्येंद्र नगर स्थित आवास पर मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग राजनीतिक दलों से मोहभंग कर आए सैकड़ों लोगों ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ली। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत के नेतृत्व में लगभग एक सौ से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से जदयू का दामन थामा। जिले के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार देखने को मिला, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास काम और उनकी नीतियों पर भरोसा जताते हुए जदयू की सदस्यता ली। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद सिंह ने कहा कि सामान्यतः कोई भी सरकार पांच साल सत्ता में रहने के बाद एंटी इनकैंबेंसी का सामना करती है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व और “विकसित बिहार” की स्पष्ट सोच के कारण जनता बार-बार उनके पक्ष में निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चहुमुखी विकास हुआ है और जनता यह भली-भांति जानती है कि अन्य दलों के पास बिहार को देश की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने की कोई ठोस सोच नहीं है। विधायक ने विश्वास जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी। कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष भी हुए जदयू में शामिल कांग्रेस के पूर्व आईटी सेल अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विजन पूरी तरह स्पष्ट है और उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास की नई इबारत लिख रहा है। नीतीश कुमार ने बिहार को अंधकारमय दौर से बाहर निकाला और राज्य को अराजकता और नक्सलवाद से मुक्त कराया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास में रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में हम सभी सहभागी बनेंगे। इसी विश्वास और उम्मीद के साथ उन्होंने अपने समर्थकों सहित जदयू की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत करने और विकास के काम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।


