कटिहार में शांति समिति की बैठक:सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा, अफवाहों पर नजर

कटिहार में शांति समिति की बैठक:सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा, अफवाहों पर नजर

कटिहार में आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुकूल आयोजन के उद्देश्य से नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) अभिजीत सिंह, नगर थाना अध्यक्ष और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शांति समिति के कई गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान सरस्वती पूजा के आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पूजा पंडालों की स्थापना, प्रतिमा निर्माण, विसर्जन जुलूस, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई। आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। भाईचारे, अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आमजन से अपील की गई कि वे पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुझाव और विचार साझा किए। बैठक के अंत में आगामी पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कटिहार में आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुकूल आयोजन के उद्देश्य से नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) अभिजीत सिंह, नगर थाना अध्यक्ष और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शांति समिति के कई गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान सरस्वती पूजा के आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पूजा पंडालों की स्थापना, प्रतिमा निर्माण, विसर्जन जुलूस, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई। आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। भाईचारे, अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आमजन से अपील की गई कि वे पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुझाव और विचार साझा किए। बैठक के अंत में आगामी पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *