छपरा में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के मद्देनजर बनियापुर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रख रही है और बिना कारण घूमने वालों से पूछताछ कर रही है। बनियापुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी चौक-चौराहों पर प्रशासन तैनात है। छपरा में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के मद्देनजर बनियापुर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रख रही है और बिना कारण घूमने वालों से पूछताछ कर रही है। बनियापुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी चौक-चौराहों पर प्रशासन तैनात है।


