बगहा तिरुपति चीनी मिल पर डीफर का 6 करोड़ बकाया:नए दर से भुगतान नहीं मिलने पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बगहा तिरुपति चीनी मिल पर डीफर का 6 करोड़ बकाया:नए दर से भुगतान नहीं मिलने पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बगहा अनुमंडल क्षेत्र के गन्ना किसानों को अब तक मूल्य अंतर (डीफर) का भुगतान नहीं मिला है। बगहा स्थित तिरुपति चीनी मिल पर किसानों का लगभग 6 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य बकाया है। इस मामले को लेकर ईख उत्पादक संघ, बिहार के बैनर तले किसानों ने मिल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की है। ईख उत्पादक संघ के प्रदेश सचिव राम कुमार उर्फ छोटे श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों ने बताया कि राज्य सरकार ने 8 जनवरी 2026 से नया गन्ना क्रय मूल्य लागू किया है। गन्ना मूल्य अंतर की शेष राशि लंबित किसानों के अनुसार, सरकारी आदेश के दो दिन के भीतर ही रामनगर चीनी मिल ने किसानों को नई दर से भुगतान शुरू कर दिया था। हालांकि, बगहा की तिरुपति चीनी मिल ने अब तक निर्धारित दर के अनुसार पूरा भुगतान नहीं किया है। मिल प्रबंधन द्वारा केवल आंशिक भुगतान किया गया है, जबकि गन्ना मूल्य अंतर की शेष राशि लंबित है। सभी नियमों और शर्तों का पालन किया, फिर भी पूरा भुगतान नहीं किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना आपूर्ति के समय उन्होंने सभी नियमों और शर्तों का पालन किया, फिर भी उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। गन्ना खेती में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर पहले से ही भारी खर्च होता है, और भुगतान में देरी के कारण किसानों को कर्ज लेना पड़ रहा है। आंदोलन करने की दी चेतावनी ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि सभी किसानों का बकाया गन्ना मूल्य अंतर एकमुश्त जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे ब्याज सहित राशि की मांग को लेकर आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। बगहा अनुमंडल क्षेत्र के गन्ना किसानों को अब तक मूल्य अंतर (डीफर) का भुगतान नहीं मिला है। बगहा स्थित तिरुपति चीनी मिल पर किसानों का लगभग 6 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य बकाया है। इस मामले को लेकर ईख उत्पादक संघ, बिहार के बैनर तले किसानों ने मिल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की है। ईख उत्पादक संघ के प्रदेश सचिव राम कुमार उर्फ छोटे श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों ने बताया कि राज्य सरकार ने 8 जनवरी 2026 से नया गन्ना क्रय मूल्य लागू किया है। गन्ना मूल्य अंतर की शेष राशि लंबित किसानों के अनुसार, सरकारी आदेश के दो दिन के भीतर ही रामनगर चीनी मिल ने किसानों को नई दर से भुगतान शुरू कर दिया था। हालांकि, बगहा की तिरुपति चीनी मिल ने अब तक निर्धारित दर के अनुसार पूरा भुगतान नहीं किया है। मिल प्रबंधन द्वारा केवल आंशिक भुगतान किया गया है, जबकि गन्ना मूल्य अंतर की शेष राशि लंबित है। सभी नियमों और शर्तों का पालन किया, फिर भी पूरा भुगतान नहीं किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना आपूर्ति के समय उन्होंने सभी नियमों और शर्तों का पालन किया, फिर भी उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। गन्ना खेती में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर पहले से ही भारी खर्च होता है, और भुगतान में देरी के कारण किसानों को कर्ज लेना पड़ रहा है। आंदोलन करने की दी चेतावनी ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि सभी किसानों का बकाया गन्ना मूल्य अंतर एकमुश्त जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे ब्याज सहित राशि की मांग को लेकर आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *