कलानौर में ग्रामीण महिलाओं ने खेल में दिखाया जौहर:आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का दिया संदेश; रेस में प्रिया-रजनीबाला रही विजेता

कलानौर में ग्रामीण महिलाओं ने खेल में दिखाया जौहर:आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का दिया संदेश; रेस में प्रिया-रजनीबाला रही विजेता

रोहतक के कलानौर स्थित डीएवी स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक ग्रामीण महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू यादव ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेलों में भी अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। विभिन्न आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिताएं प्रतियोगिता में 30 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए 400 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़ और 5 किलोमीटर साइकिल रेस आयोजित की गईं। वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं रखी गईं। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की शपथ कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की शपथ दिलाई गई। आयोजन में सुपरवाइजर सीमा, कविता, मीना और मीनाक्षी सहित कार्यालय स्टाफ पंकज देशवाल, सुमित वर्मा, पूनम, पूजा और हीना का विशेष योगदान रहा। विजेताओं की सूची 5 किलोमीटर साइकिल रेस: प्रथम – कोमल (चमन सिंह), पिलाना, द्वितीय – सुषमा (राजबीर), कलानौर, तृतीय – लक्ष्मी (शिव कुमार), कलानौर 400 मीटर दौड़: प्रथम – तनु (दौरा सिंह), पिलाना, द्वितीय – सुदेश (राजेश), कटेसरा, तृतीय – प्रिया (जयबीर), सुंडाना 300 मीटर दौड़:प्रथम – प्रिया (अनिल), संगाहेड़ा, द्वितीय – अनीता (टिंकू), मरोड़ी, तृतीय – मनीषा (जगबीर), पिलाना 100 मीटर दौड़: प्रथम – रजनीबाला (सोनू), कलानौर, द्वितीय – रिंकू (राजकुमार), जिंदराण, तृतीय – मुकेश (धर्मपाल), गुढ़ान म्यूजिकल चेयर: प्रथम – ललिता (संजय), सैम्पल, द्वितीय – भगवानी (कश्मीर), बसाना, तृतीय – मंजू (अमित), बनियानी डिस्कस थ्रो: प्रथम – सुदेश (किशन सिंह), जिंदराण, द्वितीय – सीमा (विजेंद्र), जिंदराण, तृतीय – पूनम (सुरेश कुमार), कटेसरा विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार सभी विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹2100, द्वितीय पुरस्कार ₹1100 और तृतीय पुरस्कार ₹750 की राशि उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और महिलाओं के उत्साह की सराहना की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *