डीएसपी के फ्लैट में काम करने वाली महिला की मौत:5वीं फ्लोर से गिरकर गई जान, लिफ्ट में खराबी की वजह से हादसा

डीएसपी के फ्लैट में काम करने वाली महिला की मौत:5वीं फ्लोर से गिरकर गई जान, लिफ्ट में खराबी की वजह से हादसा

मुजफ्फरपुर में रिहायशी अपार्टमेंट में डीएसपी के फ्लैट में काम करने वाली महिला की गिरकर मौत हो गई। महिला 5वीं फ्लोर पर घर के किसी काम से गई थी। लौटते वक्त लिफ्ट में कोई तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। जिस वजह से लिफ्ट ऊपर नहीं आई, वो फर्स्ट फ्लोर पर थी। महिला को ये अंदाजा नहीं था कि लिफ्ट की केबिन 5वीं मंजिल पर नहीं आई है। लिफ्ट का शटर खोलकर जैसे ही महिला ने अपना पैर बढ़ाया वो नीचे गिर गई। करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण जोरदार आवाज हुई। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि आवाज सुनकर हम पहुंचे तो खून फैला हुआ था। सामने महिला बेहोश पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया। मृतका की पहचान दरभंगा अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी पुनीता देवी (55) के रूप में हुई है। जो डीएसपी अभिजीत अल्केश के फ्लैट में घरेलू काम करती थी। डीएसपी अभी पटना मैं तैनात हैं। मुजफ्फरपुर में उनका परिवार रहता है। मामला सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित विजय इन्क्लेव अपार्टमेंट का है। डीएसपी अपने फ्लैट में नहीं थे एसडीपीओ नगर-टू विनीता सिन्हा ने कहा कि महिला काम के लिए छत पर गई थी। लौटते समय पांचवीं मंजिल से पहली मंजिल पर गिर गई। खराबी के कारण लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की मंजिलों पर नहीं जा रही थी। जब महिला ने दरवाजा खोला, तो वह खुल गया। अंदर कदम रखते ही गिर गई। फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’ पूरी घटना की जांच की जा रही है। घटना के समय डीएसपी अपने फ्लैट पर मौजूद नहीं थे। उनके फ्लैट नंबर 101 में पिता मनोज कुमार सिन्हा और पत्नी मौजूद थीं। मुजफ्फरपुर में रिहायशी अपार्टमेंट में डीएसपी के फ्लैट में काम करने वाली महिला की गिरकर मौत हो गई। महिला 5वीं फ्लोर पर घर के किसी काम से गई थी। लौटते वक्त लिफ्ट में कोई तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। जिस वजह से लिफ्ट ऊपर नहीं आई, वो फर्स्ट फ्लोर पर थी। महिला को ये अंदाजा नहीं था कि लिफ्ट की केबिन 5वीं मंजिल पर नहीं आई है। लिफ्ट का शटर खोलकर जैसे ही महिला ने अपना पैर बढ़ाया वो नीचे गिर गई। करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण जोरदार आवाज हुई। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि आवाज सुनकर हम पहुंचे तो खून फैला हुआ था। सामने महिला बेहोश पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया। मृतका की पहचान दरभंगा अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी पुनीता देवी (55) के रूप में हुई है। जो डीएसपी अभिजीत अल्केश के फ्लैट में घरेलू काम करती थी। डीएसपी अभी पटना मैं तैनात हैं। मुजफ्फरपुर में उनका परिवार रहता है। मामला सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित विजय इन्क्लेव अपार्टमेंट का है। डीएसपी अपने फ्लैट में नहीं थे एसडीपीओ नगर-टू विनीता सिन्हा ने कहा कि महिला काम के लिए छत पर गई थी। लौटते समय पांचवीं मंजिल से पहली मंजिल पर गिर गई। खराबी के कारण लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की मंजिलों पर नहीं जा रही थी। जब महिला ने दरवाजा खोला, तो वह खुल गया। अंदर कदम रखते ही गिर गई। फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’ पूरी घटना की जांच की जा रही है। घटना के समय डीएसपी अपने फ्लैट पर मौजूद नहीं थे। उनके फ्लैट नंबर 101 में पिता मनोज कुमार सिन्हा और पत्नी मौजूद थीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *