Kirodi Lal Meena Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा का एक डांस वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किरोड़ीलाल मीणा विदेशी पर्यटकों के साथ जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो राष्ट्रीय अमरुद महोत्सव का बताया जा रहा है।
देखें वीडियो:-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किरोड़ीलाल मीणा विदेशी पर्यटकों के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। इसे देखने वाले यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
सवाईमाधोपुर में हुआ था राष्ट्रीय अमरुद महोत्सव का आयोजन
ये वीडियो सवाईमाधोपुर में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय अमरुद महोत्सव के दौरान का है। इस महोत्सव का भव्य उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। समारोह में कई गणमान्य अधिकारी, स्थानीय नेता और विदेशी मेहमान भी शामिल हुए।
राजस्थानी लोक संगीत पर थिरके किरोड़ीलाल मीणा
समारोह के दौरान राजस्थानी देहाती लोक गीतों और पारंपरिक संगीत की धुन पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने विदेशी पर्यटकों के साथ जमकर डांस किया। उनका ये अंदाज इतना मस्ती भरा था कि वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गई।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl


