प्रयागराज में शहर के बीचों-बीच तालाब में एयरक्राफ्ट गिर गया है। बताया जा रहा है कि हवा में उड़े रहे एयरक्राफ्ट का अचानक बैलेंस बिगड़ा और केपी कॉलेज के पीछे गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग दौड़कर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एयरक्राफ्ट में कितने लोग सवार थे। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शाबिर ने बताया- पास में स्कूल है। बच्चे प्रैक्टिकल दे रहे थे, तभी लाल रंग का सिग्नल बहुत तेज आवाज के साथ दिखाई दिया। दो मिनट बाद पैराशूट खुल गए। जहाज तालाब में गिर गया। अब तक तीन लोगों को बाहर निकाला गया है। तीनों लोग वर्दी में थे। तस्वीरें देखिए- प्रत्यक्षदर्शी बोले- रॉकेट जैसी आवाज आई
प्रत्यक्षदर्शी पदम सिंह ने बताया-हम लोग स्कूल कैंपस में थे, तभी रॉकेट जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे थे। हम लोग तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला। एयरक्राफ्ट मेला की तरफ से आया था। खबर अपडेट की जा रही है…
प्रयागराज में तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट:शहर के बीचों-बीच हादसा, सैकड़ों की भीड़ देखने पहुंचीं


