भांजी से अफेयर में डॉक्टर की 5 गोली मारकर हत्या:प्रेमी को भरी पंचायत में मारे थे 11 डंडे; बदला लेने के घेरकर गोली से भुनवाया

भांजी से अफेयर में डॉक्टर की 5 गोली मारकर हत्या:प्रेमी को भरी पंचायत में मारे थे 11 डंडे; बदला लेने के घेरकर गोली से भुनवाया

‘मेरी भांजी का घर हमारे घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर है। अक्सर वो अपने गांव से हमारे घर आती-जाती रहती थी। इसी दौरान भांजी और हमारे गांव के एक लड़के का अफेयर हो गया। जब हम लोगों को ये बात पता चली तो पिछले साल जून में भांजी की शादी करा दी। शादी के बाद भांजी का प्रेमी अश्लील फोटो वीडियो भेजने लगा। मामला पंचायत तक पहुंचा, चूंकि गांव का मामला था, इसलिए इसे बाहर ले जाने में कोई भलाई नहीं थी।’ ‘पंचायत में पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कहा कि लड़की की शादी हो चुकी है, उसकी जिंदगी में दखल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। पंचायत में शामिल पंचों ने लड़की के प्रेमी को दोषी माना और ऐसी हरकत भविष्य में दोबारा न करने की हिदायत दी। साथ ही सजा के तौर पर आरोपी को भरी पंचायत में 11 डंडा मारने की सजा सुनाई। सजा के बाद आरोपी ने मेरे चचेरे भाई को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।’ समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव के रहने वाले जंगली साह ने ये बातें दैनिक भास्कर से बातचीत में कही। दरअसल, जंगली साह के चचेरे भाई 40 साल के ललित कुमार साहू की सोमवार की रात सिर में 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ललित साहू पेशे से ग्रामीण डॉक्टर थे। वारदात को अंजाम देने के आरोप गांव के ही दो लड़कों पर लगा, जो फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार की ओर से मामले में पड़ोसी 20 साल के जगनारायण कुमार और 20 साल के ही गौतम कुमार यादव समेत तीन से चार अन्य को आरोपी बनाया है। पंचायत में सजा के तौर पर 11 डंडा मारे जाने का मामला क्या है, आरोपी के अफेयर की कहानी क्या है, ग्रामीण डॉक्टर की हत्या के बाद उनके परिजन और गांव के लोगों का क्या कहना है।पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले हत्याकांड से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए सबसे पहले आरोपी के अफेयर की कहानी मुख्य आरोपी जगनारायण कुमार और गौतम कुमार यादव दोनों बचपन के दोस्त हैं। पड़ोस में ललित साहू का परिवार रहता है। ललित की भांजी पड़ोस के एक किलोमीटर दूर गांव में रहती है। शादी के पहले से लड़की का मामा ललित के घर आना-जाना लगा रहता था। पड़ोस में जगनारायण के घर भी कभी-कभी जाना होता था। इसी दौरान जगनारायण और ललित की भांजी एक-दूसरे के करीब हो गए। दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। लड़की का मामा ललित के घर आना-जाना बढ़ गया। जब ललित के घरवालों को शक हुआ तो उन्होंने भांजी पर नजर रखना शुरू कर दिया। करीब 2 साल पहले ललित और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भांजी और जगनारायण कुमार के बीच अफेयर की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने दोनों को समझाया और आपस में भी बैठकर बातचीत की। इसके बाद ललित की भांजी का सोहमा गांव आना जाना बंद हो गया। 11 जून 2025 को ललित ने भांजी की कराई शादी अफेयर की जानकारी के बाद 19 साल की भांजी की शादी उसके माता-पिता के साथ मिलकर ललित ने बिथान थाना क्षेत्र के ही एक गांव में कर दी। शादी के 2 महीने बाद तक सबकुछ ठीक चल रहा था। अगस्त 2025 में जगनारायण ने अपने दोस्त गौतम कुमार यादव के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पिता को कॉल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि जगनारायण अपने साथ अफेयर के दौरान लड़की के साथ खिंची गई तस्वीरों को उसके पिता के वॉट्सऐप नंबर पर भेजना शुरू कर दिया। लड़की के पिता ने इसकी जानकारी अपने साले ग्रामीण डॉक्टर ललित साहू को दी। ललित साहू ने जगनारायण के परिजन से मुलाकात की और इस मामले को पुलिस के पास ले जाने के बजाय पंचायत में लेकर गए। पंचायत में पंचों ने जगनारायण को दोषी माना, सजा भी दी पिछले साल अगस्त में ही मामला पंचायत में पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों की बात को सुनते हुए पंचों ने जगनारायण को दोषी माना था और सजा के तौर पर 11 डंडे भरी पंचायत में मारने का फैसला सुनाया था। मृतक ललित साहू के चचेरे भाई जंगली साह के मुताबिक, पंचायत के फैसले के बाद आरोपी जगनारायण शांत हो गया था। लेकिन सितंबर 2025 से फिर से लड़की को परेशान करने लगा। उसे कॉल करने लगा। इसके बाद लड़की की ओर से साइबर सेल में आवेदन दिया गया। जंगली साह का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद सोमवार की रात जो हुआ, वो नहीं होता। गांव के लोग बोले- जब हत्या नहीं की तो जगनारायण क्यों भागा सोहना गांव के लोगों का कहना है कि ग्रामीण डॉक्टर ललित साहू की हत्या जगनारायण के घर के आगे ही की गई है। अगर हत्या में जगनारायण का हाथ नहीं है तो फिर वारदात के बाद से जगनारायण, उसका दोस्त गौतम यादव और जगनारायण के पिता रब्बी साह क्यों फरार है? अब जानिए, प्रत्यक्षदर्शी ललित साहू के भतीजे ने क्या बताया? मृतक के भतीजे मुकेश साह ने बताया कि सोमवार की देर शाम मेरे चाचा ललित साहू गांव में सैलून के पास बैठे थे। गांव के ही चार पांच लोग और वहां पर थे। किसी का कॉल आया तो चाचा सैलून के पास से अपनी साइकिल ली और अकेले निकल गए। मुकेश ने बताया कि जगनारायण के घर के बाद से एक गली शुरू होती है, जहां थोड़ा अंधेरा रहता है। चाचा के गली में जाते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज आने लगी। हम लोग मौके पर पहुंचे तो चाचा लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर में 5 गोलियां मारी गई थी। घटनास्थल के पास दोनों ओर घर है, लिहाजा गोली किसने चलाई, किधर भागा, कोई नहीं देख पाया। अगर किसी ने देखा भी होगा तो शायद पुलिस के पचड़े में फंसने के डर से कुछ नहीं बता रहा होगा। ललित हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस ललित कुमार साहू की हत्या मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, लेकिन वारदात के 36 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों परिवार में पूर्व से विवाद है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। रात भी उसके घर की तलाशी ली गई थी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। फिलहाल, पुलिस हत्याकांड में अब तक सामने आए सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात की वजहों का खुलासा कर दिया जाएगा। ‘मेरी भांजी का घर हमारे घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर है। अक्सर वो अपने गांव से हमारे घर आती-जाती रहती थी। इसी दौरान भांजी और हमारे गांव के एक लड़के का अफेयर हो गया। जब हम लोगों को ये बात पता चली तो पिछले साल जून में भांजी की शादी करा दी। शादी के बाद भांजी का प्रेमी अश्लील फोटो वीडियो भेजने लगा। मामला पंचायत तक पहुंचा, चूंकि गांव का मामला था, इसलिए इसे बाहर ले जाने में कोई भलाई नहीं थी।’ ‘पंचायत में पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कहा कि लड़की की शादी हो चुकी है, उसकी जिंदगी में दखल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। पंचायत में शामिल पंचों ने लड़की के प्रेमी को दोषी माना और ऐसी हरकत भविष्य में दोबारा न करने की हिदायत दी। साथ ही सजा के तौर पर आरोपी को भरी पंचायत में 11 डंडा मारने की सजा सुनाई। सजा के बाद आरोपी ने मेरे चचेरे भाई को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।’ समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव के रहने वाले जंगली साह ने ये बातें दैनिक भास्कर से बातचीत में कही। दरअसल, जंगली साह के चचेरे भाई 40 साल के ललित कुमार साहू की सोमवार की रात सिर में 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ललित साहू पेशे से ग्रामीण डॉक्टर थे। वारदात को अंजाम देने के आरोप गांव के ही दो लड़कों पर लगा, जो फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार की ओर से मामले में पड़ोसी 20 साल के जगनारायण कुमार और 20 साल के ही गौतम कुमार यादव समेत तीन से चार अन्य को आरोपी बनाया है। पंचायत में सजा के तौर पर 11 डंडा मारे जाने का मामला क्या है, आरोपी के अफेयर की कहानी क्या है, ग्रामीण डॉक्टर की हत्या के बाद उनके परिजन और गांव के लोगों का क्या कहना है।पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले हत्याकांड से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए सबसे पहले आरोपी के अफेयर की कहानी मुख्य आरोपी जगनारायण कुमार और गौतम कुमार यादव दोनों बचपन के दोस्त हैं। पड़ोस में ललित साहू का परिवार रहता है। ललित की भांजी पड़ोस के एक किलोमीटर दूर गांव में रहती है। शादी के पहले से लड़की का मामा ललित के घर आना-जाना लगा रहता था। पड़ोस में जगनारायण के घर भी कभी-कभी जाना होता था। इसी दौरान जगनारायण और ललित की भांजी एक-दूसरे के करीब हो गए। दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। लड़की का मामा ललित के घर आना-जाना बढ़ गया। जब ललित के घरवालों को शक हुआ तो उन्होंने भांजी पर नजर रखना शुरू कर दिया। करीब 2 साल पहले ललित और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भांजी और जगनारायण कुमार के बीच अफेयर की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने दोनों को समझाया और आपस में भी बैठकर बातचीत की। इसके बाद ललित की भांजी का सोहमा गांव आना जाना बंद हो गया। 11 जून 2025 को ललित ने भांजी की कराई शादी अफेयर की जानकारी के बाद 19 साल की भांजी की शादी उसके माता-पिता के साथ मिलकर ललित ने बिथान थाना क्षेत्र के ही एक गांव में कर दी। शादी के 2 महीने बाद तक सबकुछ ठीक चल रहा था। अगस्त 2025 में जगनारायण ने अपने दोस्त गौतम कुमार यादव के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पिता को कॉल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि जगनारायण अपने साथ अफेयर के दौरान लड़की के साथ खिंची गई तस्वीरों को उसके पिता के वॉट्सऐप नंबर पर भेजना शुरू कर दिया। लड़की के पिता ने इसकी जानकारी अपने साले ग्रामीण डॉक्टर ललित साहू को दी। ललित साहू ने जगनारायण के परिजन से मुलाकात की और इस मामले को पुलिस के पास ले जाने के बजाय पंचायत में लेकर गए। पंचायत में पंचों ने जगनारायण को दोषी माना, सजा भी दी पिछले साल अगस्त में ही मामला पंचायत में पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों की बात को सुनते हुए पंचों ने जगनारायण को दोषी माना था और सजा के तौर पर 11 डंडे भरी पंचायत में मारने का फैसला सुनाया था। मृतक ललित साहू के चचेरे भाई जंगली साह के मुताबिक, पंचायत के फैसले के बाद आरोपी जगनारायण शांत हो गया था। लेकिन सितंबर 2025 से फिर से लड़की को परेशान करने लगा। उसे कॉल करने लगा। इसके बाद लड़की की ओर से साइबर सेल में आवेदन दिया गया। जंगली साह का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद सोमवार की रात जो हुआ, वो नहीं होता। गांव के लोग बोले- जब हत्या नहीं की तो जगनारायण क्यों भागा सोहना गांव के लोगों का कहना है कि ग्रामीण डॉक्टर ललित साहू की हत्या जगनारायण के घर के आगे ही की गई है। अगर हत्या में जगनारायण का हाथ नहीं है तो फिर वारदात के बाद से जगनारायण, उसका दोस्त गौतम यादव और जगनारायण के पिता रब्बी साह क्यों फरार है? अब जानिए, प्रत्यक्षदर्शी ललित साहू के भतीजे ने क्या बताया? मृतक के भतीजे मुकेश साह ने बताया कि सोमवार की देर शाम मेरे चाचा ललित साहू गांव में सैलून के पास बैठे थे। गांव के ही चार पांच लोग और वहां पर थे। किसी का कॉल आया तो चाचा सैलून के पास से अपनी साइकिल ली और अकेले निकल गए। मुकेश ने बताया कि जगनारायण के घर के बाद से एक गली शुरू होती है, जहां थोड़ा अंधेरा रहता है। चाचा के गली में जाते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज आने लगी। हम लोग मौके पर पहुंचे तो चाचा लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर में 5 गोलियां मारी गई थी। घटनास्थल के पास दोनों ओर घर है, लिहाजा गोली किसने चलाई, किधर भागा, कोई नहीं देख पाया। अगर किसी ने देखा भी होगा तो शायद पुलिस के पचड़े में फंसने के डर से कुछ नहीं बता रहा होगा। ललित हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस ललित कुमार साहू की हत्या मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, लेकिन वारदात के 36 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों परिवार में पूर्व से विवाद है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। रात भी उसके घर की तलाशी ली गई थी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। फिलहाल, पुलिस हत्याकांड में अब तक सामने आए सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात की वजहों का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *