नवादा जिले में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया है। यह घटना केना गांव में हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक पर लगातार लाठियों से वार कर रहे हैं। इसके अलावा, पथराव भी किया जा रहा है। इस दौरान एक ही परिवार के बच्चे सहित पांच सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घर के पास दबंगई दिखाते है लोग घायल मोहम्मद शोएब खान ने बताया कि उनके घर के बगल के कुछ लोग अक्सर गाली-गलौज करते हैं और अपनी दबंगई दिखाते हैं। विरोध करने पर उनके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। शोएब ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई की दुर्घटना में मौत हो गई थी और परिवार अभी भी सदमे में है। एक दिन पहले भी हुई थी मारपीट शोएब खान के अनुसार, एक दिन पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस को घायलों द्वारा वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। नवादा जिले में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया है। यह घटना केना गांव में हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक पर लगातार लाठियों से वार कर रहे हैं। इसके अलावा, पथराव भी किया जा रहा है। इस दौरान एक ही परिवार के बच्चे सहित पांच सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घर के पास दबंगई दिखाते है लोग घायल मोहम्मद शोएब खान ने बताया कि उनके घर के बगल के कुछ लोग अक्सर गाली-गलौज करते हैं और अपनी दबंगई दिखाते हैं। विरोध करने पर उनके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। शोएब ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई की दुर्घटना में मौत हो गई थी और परिवार अभी भी सदमे में है। एक दिन पहले भी हुई थी मारपीट शोएब खान के अनुसार, एक दिन पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस को घायलों द्वारा वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


