अभिभावकों को किसी एक दुकान से सामान खरीदने न किया जाए बाध्य, पोर्टल पर जानकारी करें अपलोड

अभिभावकों को किसी एक दुकान से सामान खरीदने न किया जाए बाध्य, पोर्टल पर जानकारी करें अपलोड

बीना. कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर एसडीएम विजय कुमार डेहरिया ने सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य व संचालकों की बैठक उत्कृष्ट स्कूल में ली।
बैठक में सभी संचालकों को मध्यप्रदेश निजी स्कूल फीस अधिनियम और उनके अंतर्गत नियमों की बारीकी से जानकारी दी गई। सभी संस्थाओं को यह अवगत कराया गया कि वह शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए स्कूलों का संचालन करें। इस दौरान निर्देश दिए गए कि अभिभावकों और छात्राओं को किसी विशिष्ट दुकान से पाठ पुस्तक स्टेशनरी यूनिफॉर्म सहित अन्य सामान खरीदने के लिए बाध्य ना किया जाए। निर्धारित समय अवधि में जानकारी विभाग पोर्टल और नोटिस बोर्ड पर दर्ज की जाए।

फीस का रखा जाए लेखा जोखा
विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस का विधिवत लेखा रखा जाए, निर्धारित प्रारूप में अभिलेखों का संधारण किया जाए। विद्यार्थियों की नियमित रूप से करियर एवं मेंटल काउंसलिंग की जाए, ताकि परीक्षा के समय विद्यार्थियों में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न ना हो। बैठक में उपस्थित निजी स्कूलों के संचालक एवं प्राचार्य ने भी तथ्य रखे व उनका समाधान एसडीएम ने किया। निजी स्कूलों द्वारा स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूल के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग की मांग रखी गई। जिसपर एसडीएम ने संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित किया। बैठक में सहायक संचालक शिक्षा, विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *