सिरसाDC ने कमेटी बनाई, किसान को आज जांच में बुलाया:इच्छामृत्यु कार्यक्रम में बुलाया था चीफगेस्ट, गलत रजिस्ट्री करने का आरोप

सिरसाDC ने कमेटी बनाई, किसान को आज जांच में बुलाया:इच्छामृत्यु कार्यक्रम में बुलाया था चीफगेस्ट, गलत रजिस्ट्री करने का आरोप

सिरसा में एक किसान ने मंगलवार को DC को लेटर लिखकर इच्छामृत्यु कार्यक्रम में चीफगेस्ट बुलाया था। इस मामले में जिला उपायुक्त ने जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई है, जिसमें डबवाली एसडीएम अर्पित संघल, डीआरओ एवं डबवाली हेडक्वार्टर डीएसपी शामिल है। शिकायतकर्ता किसान को भी आज बुधवार को डबवाली एसडीएम कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। उनसे जांच से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से लिखित में नोटिस शिकायतकर्ता के गांव में भिजवाया गया और रात को चौकीदार ने किसान ओमप्रकाश को यह नोटिस की प्रति थमाई और अवगत करवाया कि उसे जांच के लिए सुबह बुलाया गया है। जांच के बाद यह तीन सदस्यीय कमेटी रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में डबवाली एसडीएम अर्पित का कहना है कि पीड़ित पक्ष को आज जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। दस्तावेज जांच के बाद ही मामले का पूरा पता चल पाएगा। डबवाली एसपी का कहना है कि कमेटी की ओर से जो रिपोर्ट बनाई जाएगी। उसी अनुसार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जानी है। जानिएं पूरे मामले को, क्या वजह है डबवाली के कालुआना गांव निवासी किसान ओमप्रकाश का पिछले लंबे समय जमीन का विवाद चल रहा है। पांच भाईयों में से कुछ ने अपने हिस्से की जमीन दूसरे को बेच दी और जमीन खरीदने वाला राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति है। उसने गलत तरीके से रजिस्ट्री करवा जमाबंद करवा ली, जिससे उसके हिस्से की जमीन के तीन टुकड़े कर दिए और उसके खेत में जाने का रास्ता नहीं बचा। इसी वजह से वह परेशान है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इस बारे में सीएम विंडो से लेकर सीएम को भी शिकायत की हुई है। इसे लेकर किसान ओमप्रकाश ने राष्ट्रपति के नाम इच्छामृत्यु के लिए लेटर लिखा था, जिसमें लिखा कि हमारी बॉडी को अंतिम संस्कार में जलाया न जाए, क्योंकि भ्रष्टाचार की आग में पहले ही जलकर राख हो चुके हैं। अपने बेटे से विनती करूंगा कि वह अगले जन्म में पुलिस में भर्ती न हो। किसान का आरोप है कि उसकी पारिवारिक जमीन की नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी ने मिलकर गलत तरीके से रजिस्ट्री कर दी। अधिकारियों ने उनके खेत में जाने के लिए रास्ता और पानी के लिए नाली भी नहीं छोड़ी। डीसी को भी पत्र लिखकर इच्छामृत्यु समारोह रखने की बात कहकर चीफ गेस्ट बुला लिया, जिसके बाद ये पत्र वायरल हो गया और मामला चर्चाओं में आ गया। किसान का बेटा डबवाली पुलिस में पोस्टिड है। दोनों पार्टियों की आई थी शिकायत : एसपी इस मामले में डबवाली एसपी निकिता खट्‌टर का कहना है कि हाल ही में उनके पास कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। करीब छह माह पहले दोनों पार्टियों की शिकायत आई थी। ये मामला रेवेन्यू से जुड़ा था। इसलिए उनको कहा गया था कि आप इस बारे में रेवेन्यू विभाग में जाए और वहां अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद कोई शिकायत नहीं आई। जिला उपायुक्त ने तीन सदस्यों की कमेटी बना दी है और वो अपनी जांच करेगी। पुलिस भी उसी अनुसार कार्रवाई करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *