सांसद साक्षी महाराज निराला प्रेक्षा गृह में हुए भावुक, VIDEO:कल्याण सिंह को याद कर बोले- एक घंटे में बदलवाया था यूपी का डीजीपी

सांसद साक्षी महाराज निराला प्रेक्षा गृह में हुए भावुक, VIDEO:कल्याण सिंह को याद कर बोले- एक घंटे में बदलवाया था यूपी का डीजीपी

उन्नाव के निराला प्रेक्षा गृह में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. साक्षी महाराज भावुक हो गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद करते हुए एक घंटे में उत्तर प्रदेश के डीजीपी को बदलवाने का दावा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंच से संबोधन करते हुए साक्षी महाराज ने कहा- आज बाबूजी कल्याण सिंह की बहुत याद आती है। एक घंटे में मैंने उत्तर प्रदेश का डीजीपी बदलवाया था।” यह कहते हुए उनकी आवाज भर्रा गई गया और उनकी आंखों से आंसू छलक आए, जिससे मंच पर भावनात्मक माहौल बन गया। सांसद ने स्वर्गीय कल्याण सिंह के साथ अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंधों को साझा किया। उन्होंने कल्याण सिंह के दृढ़ नेतृत्व, मजबूत निर्णय लेने की क्षमता और स्पष्ट कार्यशैली की सराहना की। साक्षी महाराज ने बताया कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक फैसले बिना किसी दबाव के लिए जाते थे। साक्षी महाराज ने कहा कि कल्याण सिंह ने हमेशा राष्ट्रहित और प्रदेश हित को सर्वोपरि रखा। उनके निर्णयों से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हुई और आम जनता में भरोसा पैदा हुआ। उन्होंने कल्याण सिंह के जीवन को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया। कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं ने सांसद के इस संबोधन को गंभीरता से सुना। इस दौरान कई लोग भावुक नजर आए। कार्यक्रम में जिले के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने तालियों के जरिए उनके विचारों का समर्थन किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *