बिहार शरीफ में एसआई भर्ती परीक्षा:18 केंद्रों 24 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, दो पाली में परीक्षा

बिहार शरीफ में एसआई भर्ती परीक्षा:18 केंद्रों 24 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, दो पाली में परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा बिहार शरीफ जिला मुख्यालय में हो रही है। इससे पहले 18 जनवरी को भी परीक्षा का आयोजन हुआ था। दोनों दिन परीक्षा 2 अलग-अलग पालियों में संपन्न हो रही है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। आज कुल 24,331 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर इस महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा के सुचारू और कदाचार मुक्त संचालन के लिए प्रशासन ने बहुस्तरीय निगरानी व्यवस्था तैनात की है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र ऑब्जर्वर के साथ 2-2 स्टेटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। कुल 39 केंद्र प्रेक्षक सह-स्टेटिक दंडाधिकारी इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। इसके अलावा, 9 गश्ती दल दंडाधिकारी विभिन्न केंद्रों के बीच निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 4 वरीय पदाधिकारियों को उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो अचानक किसी भी केंद्र पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले सकते हैं। सख्त नियम और रिपोर्टिंग समय परीक्षार्थियों के लिए समय पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 08:30 बजे और द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 01:00 बजे रिपोर्ट करना है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इस नियम का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियोग्राफी और निषेधाज्ञा संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को समाप्त किया जा सके। परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। जिलास्तर पर एक विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका टॉल-फ्री नंबर 18003456323 है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष में एक सुरक्षित दंडाधिकारी भी तैनात है, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर सकते हैं। बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए अलग से दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा बिहार शरीफ जिला मुख्यालय में हो रही है। इससे पहले 18 जनवरी को भी परीक्षा का आयोजन हुआ था। दोनों दिन परीक्षा 2 अलग-अलग पालियों में संपन्न हो रही है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। आज कुल 24,331 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर इस महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा के सुचारू और कदाचार मुक्त संचालन के लिए प्रशासन ने बहुस्तरीय निगरानी व्यवस्था तैनात की है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र ऑब्जर्वर के साथ 2-2 स्टेटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। कुल 39 केंद्र प्रेक्षक सह-स्टेटिक दंडाधिकारी इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। इसके अलावा, 9 गश्ती दल दंडाधिकारी विभिन्न केंद्रों के बीच निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 4 वरीय पदाधिकारियों को उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो अचानक किसी भी केंद्र पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले सकते हैं। सख्त नियम और रिपोर्टिंग समय परीक्षार्थियों के लिए समय पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 08:30 बजे और द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 01:00 बजे रिपोर्ट करना है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इस नियम का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियोग्राफी और निषेधाज्ञा संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को समाप्त किया जा सके। परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। जिलास्तर पर एक विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका टॉल-फ्री नंबर 18003456323 है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष में एक सुरक्षित दंडाधिकारी भी तैनात है, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर सकते हैं। बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए अलग से दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *