औरंगाबाद में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। दोनों श्राद्ध कर्म में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिर। हादसे में बिनकिटेश कुमार (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्ष कुमार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया। जहां हर्ष ने दम तोड़ दिया। घटना दाउदनगर-गोह-गया जी मुख्य मार्ग पर एनएच-120 मखरा-सिहाड़ी गांव के बीच की है। पुलिस ने परिजन को सूचना दी दोनों मृतक अरवल जिले के तेलपा थाना रामपुर चाय निवासी थे। जो औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से वापस अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदनगर थाना क्षेत्र के मखरा और सिहाड़ी गांव के बीच सामने से आ रही एक ऑल्टो कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। औरंगाबाद में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। दोनों श्राद्ध कर्म में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिर। हादसे में बिनकिटेश कुमार (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्ष कुमार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया। जहां हर्ष ने दम तोड़ दिया। घटना दाउदनगर-गोह-गया जी मुख्य मार्ग पर एनएच-120 मखरा-सिहाड़ी गांव के बीच की है। पुलिस ने परिजन को सूचना दी दोनों मृतक अरवल जिले के तेलपा थाना रामपुर चाय निवासी थे। जो औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से वापस अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदनगर थाना क्षेत्र के मखरा और सिहाड़ी गांव के बीच सामने से आ रही एक ऑल्टो कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।


