सड़क किनारे से 96 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद:खगड़िया के परबत्ता थाना पुलिस ने की कार्रवाई, कारोबारी मौके से फरार

सड़क किनारे से 96 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद:खगड़िया के परबत्ता थाना पुलिस ने की कार्रवाई, कारोबारी मौके से फरार

खगड़िया के परबत्ता थाना पुलिस ने मंगलवार शाम अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कन्हैयाचक गांव के समीप सड़क किनारे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, इस दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम नियमित गश्ती के दौरान पुलिस वाहन कन्हैयाचक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे रखे एक सफेद बोरे पर पुलिस की नजर पड़ी। संदेह होने पर जब बोरे की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की 96 टेट्रा पैक बरामद पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 180 एमएल के कुल 96 टेट्रा पैक (दो कार्टन) शामिल हैं। प्रथम दृष्टया यह शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई थी। हालांकि, शराब किस कारोबारी की है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। खगड़िया के परबत्ता थाना पुलिस ने मंगलवार शाम अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कन्हैयाचक गांव के समीप सड़क किनारे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, इस दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम नियमित गश्ती के दौरान पुलिस वाहन कन्हैयाचक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे रखे एक सफेद बोरे पर पुलिस की नजर पड़ी। संदेह होने पर जब बोरे की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की 96 टेट्रा पैक बरामद पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 180 एमएल के कुल 96 टेट्रा पैक (दो कार्टन) शामिल हैं। प्रथम दृष्टया यह शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई थी। हालांकि, शराब किस कारोबारी की है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *