आमस में बस-टेलर की टक्कर में एक की मौत:20 लोग घायल, घटना के बाद ऑटोमैटिक गेट लॉक; लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया

आमस में बस-टेलर की टक्कर में एक की मौत:20 लोग घायल, घटना के बाद ऑटोमैटिक गेट लॉक; लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया

शेरघाटी के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत हमजापुर में देर रात करीब 1 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड के बोकारो से बक्सर जा रही एक यात्री बस और टेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बस चालक लाल बाबू शाह (निवासी बक्सर) की मौके पर ही मौत हो गई। बस में फंसे 20 से अधिक यात्री टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ऑटोमैटिक गेट लॉक हो गया और 20 से अधिक यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। स्थिति को देखते हुए हमजापुर के 20 से अधिक स्थानीय युवकों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों का इलाज जारी युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस का गेट खोलकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शेरघाटी के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत हमजापुर में देर रात करीब 1 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड के बोकारो से बक्सर जा रही एक यात्री बस और टेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बस चालक लाल बाबू शाह (निवासी बक्सर) की मौके पर ही मौत हो गई। बस में फंसे 20 से अधिक यात्री टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ऑटोमैटिक गेट लॉक हो गया और 20 से अधिक यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। स्थिति को देखते हुए हमजापुर के 20 से अधिक स्थानीय युवकों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों का इलाज जारी युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस का गेट खोलकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *