जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मनुष्यघट्टा पुल के समीप मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बरहट प्रखंड के नुमर गांव निवासी राजमिस्त्री रंजीत यादव के रूप में हुई है। घायल मजदूर का नाम लव कुमार है, जिसका इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। काम से घर लौटने के दौरान हादसा रंजीत यादव और लव कुमार मंगलवार को पाड़ों गांव में मजदूरी करने गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक से शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजमिस्त्री रंजीत यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि लव कुमार का इलाज जारी है। पीड़ित को संभव सहायता का दिया आश्वासन हादसे की जानकारी मिलने पर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपी वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मनुष्यघट्टा पुल के समीप मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बरहट प्रखंड के नुमर गांव निवासी राजमिस्त्री रंजीत यादव के रूप में हुई है। घायल मजदूर का नाम लव कुमार है, जिसका इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। काम से घर लौटने के दौरान हादसा रंजीत यादव और लव कुमार मंगलवार को पाड़ों गांव में मजदूरी करने गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक से शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजमिस्त्री रंजीत यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि लव कुमार का इलाज जारी है। पीड़ित को संभव सहायता का दिया आश्वासन हादसे की जानकारी मिलने पर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपी वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।


