बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहां छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़के दंगों ने देखते ही देखते सांप्रदायिक रूप ले लिया। इसके चलते एक के बाद एक कई बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार और उनकी क्रूर हत्या की खबरें सामने आई। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने इन घटनाओं की आलोचना की लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेशी सरकार ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। ऐसे में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारत का बांग्लादेश से भरोसा उठ चुका है और हमारी सरकार ने बांग्लादेश में मौजूद भारतीय डिप्लोमैट्स को जल्द से जल्द अपने परिवारों को भारत वापस भेजने की सलाह दी है।
बांग्लादेश और भारत में बढ़ा तनाव, डिप्लोमैट्स के परिवारों को बुलाया गया वापस


