भागलपुर जिले में आज बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा 2 पालियों में होगी। इसके लिए जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8,827 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर 22 स्टेटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक, 12 गश्ती दल-सह-जोनल दण्डाधिकारी और 6 उड़नदस्ता दल-सह-सुपर जोनल दण्डाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का समय निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली के लिए सुबह 08:30 बजे से 09:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य प्रवेश द्वार प्रथम पाली में 09:30 बजे और द्वितीय पाली में 02:00 बजे बंद कर दिया जाएगा।परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की भी अनुमति नहीं परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र परिसर में केवल अधिकृत पदाधिकारी और कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक और वीक्षक अपने पास मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में केंद्राधीक्षक केवल की-पैड मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर लगाए गए हैं और बायोमेट्रिक प्रणाली से अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। भागलपुर जिले में आज बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा 2 पालियों में होगी। इसके लिए जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8,827 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर 22 स्टेटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक, 12 गश्ती दल-सह-जोनल दण्डाधिकारी और 6 उड़नदस्ता दल-सह-सुपर जोनल दण्डाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का समय निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली के लिए सुबह 08:30 बजे से 09:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य प्रवेश द्वार प्रथम पाली में 09:30 बजे और द्वितीय पाली में 02:00 बजे बंद कर दिया जाएगा।परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की भी अनुमति नहीं परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र परिसर में केवल अधिकृत पदाधिकारी और कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक और वीक्षक अपने पास मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में केंद्राधीक्षक केवल की-पैड मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर लगाए गए हैं और बायोमेट्रिक प्रणाली से अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।


