आईटीआई में 29 को रोजगार मेला

युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम किया जा रहा है। यह 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सागर के परिसर में किया जाएगा। आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में रोजगार मेला तथा अप्रेंटिसशिप मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आवेदकों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी तथा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। युवा साक्षात्कार के लिए रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज के फोटो, शैक्षणिक योग्यता संबंधी (अंकसूची) प्रमाण पत्र अपने साथ ले जाकर शामिल हो सकते हैं। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर आवश्यकतानुसार अलग-अलग पदों के लिए चयन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *