सीहोर| शहर के चाणक्यपुरी स्थित गोधन सरकार मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में जगतगुरु पंडित अजय पुरोहित के साथ भारतीय स्वयं संघ के प्रचारक भी मौजूद रहे। जगतगुरु ने कहा कि सभी को मतभेद खत्म कर राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा, जिसके मन में कभी हीनता का भाव न आए, वही सच्चा हिंदू है। हमारे शास्त्रों में देश का नाम हिंदुस्तान बताया गया है। सम्मेलन में राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश बैरागी, राहुल विजयवर्गीय, विष्णु यादव, अमित राठौर सहित कई लोग शामिल हुए।


