खेलो एमपी : पिट्टू में भैरूंदा के बालक बालिकाओं ने सीहोर को हराया

खेलो एमपी : पिट्टू में भैरूंदा के बालक बालिकाओं ने सीहोर को हराया

भास्कर संवाददाता| भैरूंदा खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के तहत सीहोर में रविवार को हुई जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में भैरूंदा की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबलों में भैरूंदा की टीम ने सीहोर को हराया। बालिका वर्ग में भैरूंदा ने सीहोर को 16-6 से हराया। बालक वर्ग में भी भैरूंदा ने 18-8 से जीत दर्ज की। अब ये टीमें संभाग स्तर पर हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय और भैरूंदा ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शानदार प्रदर्शन के आधार पर संभाग स्तरीय टीम के लिए जिले से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बालिका वर्ग में सांदीपनि विद्यालय की सलोनी धनवारे और अंकिता राजपूत, शासकीय विद्यालय राला की राही पंवार, आयुषी सेनी, बुलबुल यादव और अंतिम यादव को चुना गया है। बालक वर्ग में सांदीपनि के संजय कुमार, प्रिंस हरियाले, प्रीतम, हर्ष सेन और रविराज सिसोदिया का चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य ने इस सफलता का श्रेय कोच सचिन त्रिवेदी और रोहित यादव को दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *