पेट्रोल पंप सेल्समैन को बंधक बनाकर 55 हजार रुपये लूटे:चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही मेडिकल पुलिस

पेट्रोल पंप सेल्समैन को बंधक बनाकर 55 हजार रुपये लूटे:चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही मेडिकल पुलिस

मेडिकल थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को बंधक बनाकर 55 हजार रुपये लूट लिए। बंधनमुक्त होने के बाद पीड़ित थाने आया और तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पहले एक नजर वारदात पर नंगला बट्टू निवासी विनोद कुमार भावनपुर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। सोमवार शाम विनोद घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि परीक्षितगढ़ रोड पर अचानक दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उसे रोका और जबरन खींचकर खेतों में ले गए। यहां उसे बंधक बनाया और जेब में रखी 56600 रुपये लूटकर ले गए। चिल्लाने पर दी गोली मारने की धमकी विनोद ने बताया कि चारों बदमाशों ने चेहरे ढके थे। उनकी बाइकों पर भी कोई नंबर नहीं था। उसने विरोध कर शोर मचाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। काफी देर वह खेत में डरा सहमा पड़ा रहा। किसी तरह खुदकर बंधनमुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस विनोद ने मेडिकल पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने पूरा घटनाक्रम जाना और बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। वारदात परीक्षितगढ़ रोड की बताई जा रही है जिसका कुछ हिस्सा मेडिकल थाना क्षेत्र में आता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *