संभल CJM विभांशु सुधीर का तबादला:ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए थे आदेश, आदित्य सिंह नए CJM

संभल CJM विभांशु सुधीर का तबादला:ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए थे आदेश, आदित्य सिंह नए CJM

संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है। यह तबादला ASP अनुज चौधरी सहित 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के उनके आदेश के बाद हुआ है। उनके स्थान पर चंदौसी के सीनियर डिवीजन सिविल जज आदित्य सिंह को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया है। विभांशु सुधीर को सुल्तानपुर में सीनियर सिविल डिवीजन जज के पद पर भेजा गया है। CJM विभांशु सुधीर ने यह आदेश संभल हिंसा के दौरान युवक आलम को गोली लगने के मामले में उसके पिता की याचिका पर दिया था। यह याचिका 6 फरवरी 2024 को दायर की गई थी। कोर्ट ने इस पर 9 जनवरी को FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। आदेश में ASP अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित कुल 20 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल थे। वर्तमान में अनुज चौधरी फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात हैं, जबकि अनुज तोमर संभल की कोतवाली चंदौसी के थाना प्रभारी हैं। संभल हिंसा के समय अनुज चौधरी संभल के सीओ थे। बाद में वे चंदौसी के सीओ रहे और जनपद संभल में तैनाती के दौरान ही उन्हें ASP के पद पर पदोन्नत किया गया। अनुज चौधरी संभल हिंसा के दौरान दिए गए अपने “52 जुम्मे होली एक” वाले बयान को लेकर भी चर्चा में रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *