खगड़िया में परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक गांव में आयोजित कन्हैयाचक प्रीमियर लीग (KPL) सीजन-4 का फाइनल मुकाबला तेमथा टीम ने अपने नाम कर लिया। इस मैच का उद्घाटन मंगलवार को परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार और खगड़िया-बेगूसराय क्षेत्र के एमएलसी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया। युवाओं द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सराहना की उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने युवाओं द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सराहना की। एमएलसी राजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने खेल को शारीरिक विकास के साथ-साथ टीमवर्क, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम बताया। अतिथियों ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील भी की। टीम 19 ओवर में 267 रन बनाकर ऑलआउट हो गई फाइनल मुकाबला कन्हैयाचक और तेमथा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर तेमथा के कप्तान गोलू मिश्रा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कन्हैयाचक की ओर से ओपनर बल्लेबाज काजू ने शानदार शतक लगाया। हालांकि, अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके और पूरी टीम 19 ओवर में 267 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेमथा की टीम की ओर से रितेश ने बेहतरीन शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की आवश्यकता थी, जिसे बल्लेबाज सिमरन ने लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा कर दिया। इस जीत के साथ तेमथा ने ट्रॉफी अपने नाम की। “मेरा शेर आया” जैसे नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया मैच के दौरान डॉ. संजीव कुमार के समर्थकों ने “मेरा शेर आया” जैसे नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे मैदान में जोश और उमंग का माहौल बना रहा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजीव कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मौजूदा नेतृत्व पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कमीशन के चलते कई योजनाएं ठप पड़ी हैं और विकास कार्यों में गति नहीं दिख रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए विरोधी को “एक्सीडेंटल विधायक” बताया और कहा कि जनता सब कुछ देख रही है।कार्यक्रम के बाद डॉ. संजीव कुमार ने नयागांव और डुमरिया खुर्द का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विकास से जुड़े सुझाव प्राप्त किए। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खगड़िया में परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक गांव में आयोजित कन्हैयाचक प्रीमियर लीग (KPL) सीजन-4 का फाइनल मुकाबला तेमथा टीम ने अपने नाम कर लिया। इस मैच का उद्घाटन मंगलवार को परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार और खगड़िया-बेगूसराय क्षेत्र के एमएलसी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया। युवाओं द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सराहना की उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने युवाओं द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सराहना की। एमएलसी राजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने खेल को शारीरिक विकास के साथ-साथ टीमवर्क, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम बताया। अतिथियों ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील भी की। टीम 19 ओवर में 267 रन बनाकर ऑलआउट हो गई फाइनल मुकाबला कन्हैयाचक और तेमथा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर तेमथा के कप्तान गोलू मिश्रा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कन्हैयाचक की ओर से ओपनर बल्लेबाज काजू ने शानदार शतक लगाया। हालांकि, अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके और पूरी टीम 19 ओवर में 267 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेमथा की टीम की ओर से रितेश ने बेहतरीन शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की आवश्यकता थी, जिसे बल्लेबाज सिमरन ने लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा कर दिया। इस जीत के साथ तेमथा ने ट्रॉफी अपने नाम की। “मेरा शेर आया” जैसे नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया मैच के दौरान डॉ. संजीव कुमार के समर्थकों ने “मेरा शेर आया” जैसे नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे मैदान में जोश और उमंग का माहौल बना रहा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजीव कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मौजूदा नेतृत्व पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कमीशन के चलते कई योजनाएं ठप पड़ी हैं और विकास कार्यों में गति नहीं दिख रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए विरोधी को “एक्सीडेंटल विधायक” बताया और कहा कि जनता सब कुछ देख रही है।कार्यक्रम के बाद डॉ. संजीव कुमार ने नयागांव और डुमरिया खुर्द का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विकास से जुड़े सुझाव प्राप्त किए। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


