मखदुमपुर में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत:डिलीवरी ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, गया रेफर के दौरान गई जान, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

मखदुमपुर में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत:डिलीवरी ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, गया रेफर के दौरान गई जान, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर हॉल्ट स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि यह मौत झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई। घटना के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मखदुमपुर-वाणावर मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। इससे इलाके में आवागमन बाधित हो गया। डकरा पंचायत के साधु ग्राम निवासी ज्ञानती देवी को तबीयत बिगड़ने पर वाणावर हॉल्ट के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। क्लिनिक में उनका डिलीवरी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद ज्ञानती देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें गया रेफर कर दिया, जहां मंगलवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। मखदुमपुर-वाणावर मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम
ज्ञानती देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण एकजुट हो गए। उन्होंने मखदुमपुर-वाणावर मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर हॉल्ट स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि यह मौत झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई। घटना के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मखदुमपुर-वाणावर मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। इससे इलाके में आवागमन बाधित हो गया। डकरा पंचायत के साधु ग्राम निवासी ज्ञानती देवी को तबीयत बिगड़ने पर वाणावर हॉल्ट के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। क्लिनिक में उनका डिलीवरी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद ज्ञानती देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें गया रेफर कर दिया, जहां मंगलवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। मखदुमपुर-वाणावर मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम
ज्ञानती देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण एकजुट हो गए। उन्होंने मखदुमपुर-वाणावर मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *