गोरखपुर में मंगलवार को निपाल क्लब में सामाजिक संस्था नई दिशा फाउंडेशन की ओर से सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 51 बेटियों की धूमधाम से शादी करवाई गई। संस्था ने इन बेटियों की शादी का पूरा जिम्मा उठाया और हर शौक पूरा करते हुए, उनके इस अहम दिन को शानदार बनाया। शादी वैदिक मंत्रोच्चार और शहनाइयों की गूंज के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान हर आंख नम और हर चेहरा मुस्कान से भरा नजर आया। गाजे-बाजे के साथ एक साथ 51 दूल्हे पारंपरिक परिधानों में सजकर बारात लेकर मंडप तक पहुंचे, जहां फूलों की वर्षा, माला और तिलक से उनका स्वागत किया गया। उसके बाद देर शाम तक शादी की रस्में हुई और यह 51 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नम हुई मां- बाप की आंखें
माता-पिता की आंखों में आंसू थे – बिछोह के भी और संतोष के भी- क्योंकि उनकी बेटियां सम्मान, संस्कार और सामूहिक सहयोग के साथ नए जीवन की दहलीज पर कदम रख रही थीं। बेटियां समाज की सबसे बड़ी शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नई दिशा फाउंडेशन की संस्थापिका सुधा मोदी ने भावुक स्वर में कहा कि बेटियां किसी भी दृष्टि से अभिशाप नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। कन्यादान महादान है और सामूहिक विवाह जैसी पहल बेटियों को गरिमा, परिवारों को संबल और समाज को सही दिशा देती है। उन्होंने कहा कि नई दिशा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल विवाह कराना नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मसम्मान, समानता और सुरक्षित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह आयोजन उम्मीद की वह किरण है, जो अंधेरे में भी विश्वास जगाती है। सपनों की सौगात बनी नई दिशा फाउंडेशन नई दिशा फाउंडेशन ने इस सामूहिक विवाह को केवल परंपरा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता की सौगात में बदल दिया। हर कन्या को गृहस्थी की मजबूत शुरुआत के लिए पलंग, गद्दा, कंबल, आभूषण, मंगलसूत्र, साड़ी, सलवार-सूट, अनाज सहित अन्य घरेलू उपयोग का पूरा सामान दिया। साथ ही बेटियों को सिलाई मशीन भी भेंट की गई, ताकि वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। इस दौरान मंजु बाला अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा, रश्मि आर्य अग्रवाल, अशोक मोदी, बाल कृष्ण अग्रवाल, संजय टीबड़ेवाल, समीक्षक रमानी, मंजू अग्रवाल, रवि अलका खेमका, विनीता, संगीता टिबरेवाल, रजनी सिंह, अंजू मल्होत्रा, सुशील अग्रवाल, निखिल दुबे, शीतल मिश्र, विक्रमादित्य सिंह, मनोज वर्मा, किरन त्रिपाठी, रेनू गनेरीवाल, डॉ. डी के गुप्ता, पूनम सिंह, राजेश केजरीवाल, जया गुप्ता, शालिनी वलानी, अनिल केजरीवाल, अरुणा गुप्ता, डा. सुगंधा भारती, सुनीता जालान, माधुरी तिवारी, वंदना अग्रवाल, किरण सुरेका, मीना केडिया, सुनीता सिंह, मंयक अग्रवाल, अनुराध ककड़, शोभा जैन, विभा जालान, शुभम गुप्ता, राजीव तुलस्यान, सुमन, नितिन मातनहेलिया, ललित पारीक, अरुण कुमार लाखोटिया, अशोक खेतान, अंकित गाड़िया, पूनम शुक्ला, कमल रुंगटा, वर्तिका अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, रमेश सिंधुजा, मीनाक्षी, उपेद्र अग्रवाल, पुष्पदंत जैन, विनीत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पीयूष तुलस्यान, राकेश गुप्ता, अभिषेक पोद्दार, नीलम अग्रवाल, राजेश छापड़िया, नितिन श्रीवास्तव, शुबेंदु श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, मोना जालान, गंगेश, आलोक मिश्रा, यशी श्रीवास्तव, प्रांजल गौतम, प्रतिभा भारती, वैभव यादव, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, अर्पिता, तान्या वर्मा, समीर पासवान, सिद्धार्थ पासवान, नीतीश सिंह, आदित्य पाण्डेय, अभिषेक गौंड, चांदनी परवीन, ममता, सुमन, खुशबू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


