समस्तीपुर में पूर्व भाजपा प्रवक्ता अरेस्ट, हरियाणा STF ने पकड़ा:आवास से जाली नोट जख्त; 30 हजार रुपए लेकर देता था 1 लाख के नकली नोट

समस्तीपुर में पूर्व भाजपा प्रवक्ता अरेस्ट, हरियाणा STF ने पकड़ा:आवास से जाली नोट जख्त; 30 हजार रुपए लेकर देता था 1 लाख के नकली नोट

समस्तीपुर में आज हरियाणा एसटीएफ और बिहार STF की टीम ने कार्रवाई की है। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके आवास से जाली नोट भी मिला है। हालांकि, कितने रुपए का जाली नोट मिला है। ये अभी साफ नहीं है। डीएसपी ने बताया है कि ये 30 हजार रुपए लेकर एक लाख के जाली नोट देता था। बता दें कि कार्रवाई जाली नोट डबलिंग रैकेट से जुड़े एक मामले में की गई है। मामला दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव का है। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी और बाद में लूट की एक घटना में शामिल था। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया है। चुनाव से पहले हरियाणा में ठगी हुई थी। एक व्यक्ति को 2 लाख रुपए के बदले 4 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। लेनदेन के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई।पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने 2 साल पहले 3 करोड़ की जमीन खरीदी थी। आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर की जांच छापेमारी के दौरान हरियाणा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की टीम सुबह से ही अजनौल में मौजूद रही। टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की। ग्रामीणों को घर के नजदीक जाने की अनुमति नहीं दी गई। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों का भी पता लगा रही हैं। पंकज कुमार लाल पूर्व में भाजपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेलवे में रेल नीर पानी की आपूर्ति और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी का संचालन करते हैं। लगभग दो साल पहले उन्होंने दलसिंहसराय के अजनौल में जमीन खरीदकर 3 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एक आलीशान मकान का निर्माण शुरू कराया था, जिसका काम अभी भी जारी है। डीएसपी विवेक शर्मा ने छापेमारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी पूरे मामले की जानकारी नहीं दी जा सकती, क्योंकि कार्रवाई जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पंकज कुमार लाल हरियाणा के ही जाली नोट कारोबारी के संपर्क में थे। यहां लोगों से ₹30,000 लेकर एक लाख रुपए का जाली नोट दिया करता था। हरियाणा में ही इसका नाम सामने आया था। उसके बाद हरियाणा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ की मदद से आज अजनाला में छापेमारी की है। फिलहाल, एसटीएफ की टीम पंकज कुमार लाल को उसके गांव विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर लेकर गई है, जहां छापेमारी चल रही है। समस्तीपुर में आज हरियाणा एसटीएफ और बिहार STF की टीम ने कार्रवाई की है। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके आवास से जाली नोट भी मिला है। हालांकि, कितने रुपए का जाली नोट मिला है। ये अभी साफ नहीं है। डीएसपी ने बताया है कि ये 30 हजार रुपए लेकर एक लाख के जाली नोट देता था। बता दें कि कार्रवाई जाली नोट डबलिंग रैकेट से जुड़े एक मामले में की गई है। मामला दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव का है। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी और बाद में लूट की एक घटना में शामिल था। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया है। चुनाव से पहले हरियाणा में ठगी हुई थी। एक व्यक्ति को 2 लाख रुपए के बदले 4 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। लेनदेन के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई।पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने 2 साल पहले 3 करोड़ की जमीन खरीदी थी। आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर की जांच छापेमारी के दौरान हरियाणा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की टीम सुबह से ही अजनौल में मौजूद रही। टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की। ग्रामीणों को घर के नजदीक जाने की अनुमति नहीं दी गई। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों का भी पता लगा रही हैं। पंकज कुमार लाल पूर्व में भाजपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेलवे में रेल नीर पानी की आपूर्ति और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी का संचालन करते हैं। लगभग दो साल पहले उन्होंने दलसिंहसराय के अजनौल में जमीन खरीदकर 3 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एक आलीशान मकान का निर्माण शुरू कराया था, जिसका काम अभी भी जारी है। डीएसपी विवेक शर्मा ने छापेमारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी पूरे मामले की जानकारी नहीं दी जा सकती, क्योंकि कार्रवाई जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पंकज कुमार लाल हरियाणा के ही जाली नोट कारोबारी के संपर्क में थे। यहां लोगों से ₹30,000 लेकर एक लाख रुपए का जाली नोट दिया करता था। हरियाणा में ही इसका नाम सामने आया था। उसके बाद हरियाणा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ की मदद से आज अजनाला में छापेमारी की है। फिलहाल, एसटीएफ की टीम पंकज कुमार लाल को उसके गांव विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर लेकर गई है, जहां छापेमारी चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *