‘डाक विभाग लोगों को योजना में देती छूट’:पोस्ट मास्टर जनरल बोले- समस्तीपुर के खाता खुलवाने में बेहतर काम हुआ

‘डाक विभाग लोगों को योजना में देती छूट’:पोस्ट मास्टर जनरल बोले- समस्तीपुर के खाता खुलवाने में बेहतर काम हुआ

समस्तीपुर में डाक विभाग के पोस्टमास्टर जनरल उत्तरी क्षेत्र पवन कुमार सिंह ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि डाक विभाग अपनी अलग-अलग योजना में अन्य क्षेत्र से ज्यादा ज्यादा छूट देती है, चाहे वह सरकारी या वह निजी बैंक क्यों न हो। डाकघर में खाता खुलवाने के मामले में समस्तीपुर के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। इस क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर आज सम्मानित किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के बेहतर सुविधा देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा हैं। पूर्वडाक प्रमंडल समस्तीपुर के डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र की अध्यक्षता में कर्पूरी सभागार में 10 महीनों (वित्तीय वर्ष 2025-26) में किये गए विभागीय काम की समीक्षा और आने वाले 2 महीनों में किए जाने वाले काम की विवेचना की गई। 10 महीनों में किए गए काम की सराहना की डाक महाध्यक्ष की ओर से समस्तीपुर डाक प्रमंडल में पिछले 10 महीनों में किए गए काम की सराहना करते हुए आने वाले दो महीने में डाक विभाग के विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ हीं डाक विभाग की ओर से नये सॉफ्टवेयर आईटी 2.0 आने के बाद काम में आये सुगमता और सुविधाओं से आम जनों को होने वाले फायदा के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस मौके पर विगत 10 महीनों में विभाग के विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विभागीय कर्मचारियों, शाखा डाकपाल, सहायक शाखाडाकपाल, डायरेक्ट एजेंट और एम.पी.के. वी. बाई. एजेंट मिलाकर कुल 70 लोगों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। समस्तीपुर में डाक विभाग के पोस्टमास्टर जनरल उत्तरी क्षेत्र पवन कुमार सिंह ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि डाक विभाग अपनी अलग-अलग योजना में अन्य क्षेत्र से ज्यादा ज्यादा छूट देती है, चाहे वह सरकारी या वह निजी बैंक क्यों न हो। डाकघर में खाता खुलवाने के मामले में समस्तीपुर के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। इस क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर आज सम्मानित किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के बेहतर सुविधा देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा हैं। पूर्वडाक प्रमंडल समस्तीपुर के डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र की अध्यक्षता में कर्पूरी सभागार में 10 महीनों (वित्तीय वर्ष 2025-26) में किये गए विभागीय काम की समीक्षा और आने वाले 2 महीनों में किए जाने वाले काम की विवेचना की गई। 10 महीनों में किए गए काम की सराहना की डाक महाध्यक्ष की ओर से समस्तीपुर डाक प्रमंडल में पिछले 10 महीनों में किए गए काम की सराहना करते हुए आने वाले दो महीने में डाक विभाग के विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ हीं डाक विभाग की ओर से नये सॉफ्टवेयर आईटी 2.0 आने के बाद काम में आये सुगमता और सुविधाओं से आम जनों को होने वाले फायदा के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस मौके पर विगत 10 महीनों में विभाग के विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विभागीय कर्मचारियों, शाखा डाकपाल, सहायक शाखाडाकपाल, डायरेक्ट एजेंट और एम.पी.के. वी. बाई. एजेंट मिलाकर कुल 70 लोगों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *