Garlic For High BP: ब्लड़ प्रेशर से डरने की जरूरत नहीं! शोध ने बताया सही तरीके से खाएं तो दवा की जरूरत नहीं

Garlic For High BP: ब्लड़ प्रेशर से डरने की जरूरत नहीं! शोध ने बताया सही तरीके से खाएं तो दवा की जरूरत नहीं

​Garlic For High BP: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से हाई ब्लड़ प्रेशर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल अब हर घर की कहानी बन चुके हैं। अक्सर लोग इन बीमारियों के लिए जिंदगी भर दवाइयां लेते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद एक छोटी सी चीज जिसे हम लहसुन कहते हैं, वह दिल की बीमारियों के लिए किसी दवाई से कम नहीं है। जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन (Journal of Hypertension) में बताया गया है कि लहसुन का सेवन आपके ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल को सुधारने में वैज्ञानिक रूप से असरदार साबित हो सकता है।

​क्या कहती है यह रिपोर्ट?

​इस रिसर्च में 503 मरीजों पर गहराई से अध्ययन किया गया। जिसमें पाया गया कि रोजाना लहसुन का सेवन करने वालों के सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (ऊपर वाला बीपी) में औसतन 3.62 mmHg की कमी देखी गई। वहीं नीचे वाले बीपी नंबर में भी लगभग 1.40 mmHg का सुधार दर्ज किया गया है। सबसे बड़ा असर कोलेस्ट्रॉल पर दिखा, जहां टोटल कोलेस्ट्रॉल को काफी कम देखा गया है।

​लहसुन क्यों है इतना पावरफुल?

​लहसुन में एलिसिन (Allicin) नाम का एक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है। यह न सिर्फ नसों (nerves) को आराम पहुंचाता है, बल्कि बल्ड का फ्लो भी अच्छा करता है। रिसर्च के अनुसार, चाहे आपको पहले से बीपी की समस्या हो या न हो, लहसुन दोनों ही स्थितियों में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एंटी-प्लेटलेट की तरह काम करता है, जिससे नसों में ब्लॉकेज का खतरा कम हो सकता है।

​कैसे करें सेवन कि मिले पूरा फायदा?

​सिर्फ लहसुन खाना काफी नहीं है, इसका सही तरीका जानना भी उतना ही जरूरी है:

  • लहसुन को काटकर या कूटकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे एलिसिन पूरी तरह एक्टिव हो जाता है।
  • ​सुबह खाली पेट एक या दो लहसुन की कलियां गुनगुने पानी के साथ लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है।
  • रिसर्च बताती है कि इसका फायदा रातों-रात नहीं मिलता, बल्कि इसको अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना पड़ता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *