धार की भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर पूरे दिन अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति के लिए हिंदू पक्ष ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बसंत पंचमी 23 जनवरी को है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने (हरिशंकर जैन के सहयोग से) दिल्ली में यह याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। 22 जनवरी को होगी सुनवाई
इस याचिका पर बसंत पंचमी से एक दिन पहले, 22 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। यह दिन गुरुवार है। याचिका में मांग की गई है कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन भोजशाला परिसर में केवल हिंदू समाज को दिनभर मां सरस्वती की पूजा करने की अनुमति दी जाए। चूंकि इस दिन शुक्रवार भी है, इसलिए याचिका में मुस्लिम समुदाय की जुमे की नमाज पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।


