फतेहपुर में धर्म परिवर्तन की कोशिश:दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

फतेहपुर में धर्म परिवर्तन की कोशिश:दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

फतेहपुर जिले में अवैध धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। खखरेरू थाना पुलिस ने इन दोनों वांछित अभियुक्तों को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मान चंद्र उर्फ रामसिंह (36 वर्ष) और सुनील कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लोहंगपुर, थाना खखरेरू, फतेहपुर के निवासी हैं। यह मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के हरदासपुर गेरिया गांव का है। यहां के निवासी बिहारी लाल पुत्र सुखराम ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उन्हें लालच, धमकी और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे थे। विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम ने पनिहा बाबा चौराहा से आगे खखरेरू थाना क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ईश्वरचंद्र, उपनिरीक्षक अमित कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजकुमार शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *