आवारा कुत्तों का मामला, डॉग फीडर्स की जिम्मेदार तय होगी:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हमारी टिप्पणियों को मजाक नहीं समझें, हम गंभीर हैं

आवारा कुत्तों का मामला, डॉग फीडर्स की जिम्मेदार तय होगी:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हमारी टिप्पणियों को मजाक नहीं समझें, हम गंभीर हैं

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, ‘आवारा कुत्तों के किसी हमले में चोट या मौत होती है, तो नगर निकाय के साथ ही डॉग फीडर्स की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।’ कोर्ट ने कहा- पिछली सुनवाई की टिप्पणियों को मजाक समझना गलत होगा। हम गंभीर हैं। कोर्ट जिम्मेदारी तय करने से वह पीछे नहीं हटेगा। क्योंकि मौजूदा व्यवस्था में स्थानीय प्रशासन की विफलता सामने आई है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने कहा- कोर्ट निजी पक्षों की दलीलें पूरी करके आज ही सुनवाई खत्म करना चाहती है। इसके बाद राज्यों को एक दिन का मौका दिया जाएगा। आज की सुनवाई में- पीड़ितों की ओर से एडवोकेट हर्ष जैदका, डॉग लवर्स/एनजीओ की ओर से एडवोकेट प्रशांत भूषण, मेनेका गांधी की ओर से सीनियर एडवोकेट रजू रामचंद्रन दलीलें दे रहे हैं। आवारा कुत्तों के मामले पर सुनवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स नीचे पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *