Republic Day Nail Art 2026: सिर्फ कपड़े ही नहीं, अब नाखूनों पर भी चढ़ेगा देशभक्ति का रंग, देखिए ये 5 खास नेल डिजाइन्स

Republic Day Nail Art 2026: सिर्फ कपड़े ही नहीं, अब नाखूनों पर भी चढ़ेगा देशभक्ति का रंग, देखिए ये 5 खास नेल डिजाइन्स

Republic Day Nail Art 2026: 26 जनवरी पर इस बार सिर्फ तिरंगा लहराएं नहीं, बल्कि उसे अपने हाथों पर भी सजाएं। आजकल नेल्स पर तिरंगे वाले नेल आर्ट का बहुत ट्रेंड है। केसरिया, सफेद और हरे रंग के ये सुंदर डिजाइन न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि देश के प्रति आपका प्यार भी दिखा सकते हैं। साड़ी हो या सूट, ये आसान डिजाइन हर महिला के हाथों के नेल्स पर बहुत सुंदर लग सकते हैं। आइए देखते हैं इस गणतंत्र दिवस के लिए कुछ सबसे सुंदर और सिम्पल नेल डिजाइन्स।

ट्राइकलर ग्लोरी नेल्स (Tricolor Glory Nalis)

Indian flag nail art design, Tricolor nails with Ashoka Chakra
Tricolor Glory Nails Design | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजा यह नेल आर्ट तिरंगे और अशोक चक्र को बहुत खूबसूरती से दिखा रहा है। स्वर्ल डिजाइन और गोल्डन टच इसे रॉयल लुक दे सकते हैं, जो गणतंत्र दिवस पर स्टाइल के साथ देशभक्ति वाली फील भी दे सकता है।

अशोक चक्रा ग्लैम नेल्स (Ashoka Chakra Glam Nails)

Ashoka Chakra nail paint style, Gradient tricolor Republic Day nails
Ashoka Chakra Glam Nails Design | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

केसरिया, सफेद और हरे रंगों का खूबसूरत ग्रेडिएंट और बीच में सजा अशोक चक्र इस नेल आर्ट को खास बना रहा है। यह डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को भी खूबसूरती से दिखाता है।

तिरंगा रेज नेल आर्ट (Tiranga Rays Nail Art)

Wavy tricolor nail stripes art, Tiranga rays nail design 2026
Tiranga Rays Nail Art Design | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

इस नेल आर्ट में केसरिया, सफेद और हरे रंगों की लहरदार डिजाइन तिरंगे की खूबसूरती को स्टाइलिश अंदाज में दिखाती हैं। नेल्स पर दिखती ये डिजाइन्स गणतंत्र दिवस के मौके पर आपके लुक को खास और गर्व से भरा बना सकती है।

रिपब्लिक प्राइड लोटस नेल्स (Republic Pride Lotus Nails)

Patriotic Republic Day nail design
Republic Pride Lotus Nails Design | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

केसरिया, सफेद और हरे रंगों के साथ कमल, अशोक चक्र, इंडिया मैप और ‘Happy Republic Day’ लिखे ये नेल्स बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। यह डिजाइन हमारे गर्व, संस्कृति और तिरंगे के सम्मान को स्टाइलिश अंदाज़ में दिखा सकता है।

फ्रीडम ब्लूम नेल्स (Freedom bloom nails)

Cultural Indian flag nail art, Om and Ganesh tricolor nail art
Freedom Bloom Nails Design | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

इस नेल आर्ट में केसरिया, सफेद और हरे रंगों के साथ ओम, गणेश जी और अशोक चक्र की डिजाइन्स बनी हैं, जो भारत की संस्कृति और देशभक्ति को खूबसूरती से दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *