‘तुम हसीन हो, छू लिया तो क्या हो गया’:प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर महिला स्टाफ ने लगाया छेड़खानी का आरोप; महिला थाने में शिकायत

‘तुम हसीन हो, छू लिया तो क्या हो गया’:प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर महिला स्टाफ ने लगाया छेड़खानी का आरोप; महिला थाने में शिकायत

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में संचालित साइनो पंडित कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और कैशियर पर महिला स्टाफ ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सितंबर महीने में उसने नौकरी ज्वॉइन की थी। टिकट काउंटर पर उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। एक दिन बारिश हो रही थी, तो प्रोजेक्ट डायरेक्टर विश्वजीत सिंह ने कैशियर विकास के साथ उसे भेज दिया। जब वह उसके साथ जा रही थी, तभी उसने उसका हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी करने लगा। इस बात की शिकायत जब उसने प्रोजेक्ट डायरेक्टर से की तो उन्होंने कहा कि ‘तुम हसीन हो, छू लिया तो क्या हो गया।’ आरोपों को बताया निराधार वहीं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विश्वजीत ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत आरोप लगाया जा रहा है। काउंटर पर उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। उसने कैश में हेराफेरी की है। 35 हजार रुपए का गबन किया है।गरीब समझकर गबन की गई राशि को माफ कर दिया था। सोमवार की पति, ससुर या किसी अन्य परिजन को बुलाकर हिसाब करने को कहा था। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से बयान देने लगी। कैशियर विकास ने बताया पर वह महिला के साथ जरूर गए थे। हम दोनों का घर एक ही इलाके में पड़ता है। आरोप पूरी तरह से निराधार है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। धमकी देने का आरोप मंगलवार को महिला प्रोजेक्ट डायरेक्टर के चैंबर के बाहर पहुंची। आरोप है कि विश्वजीत ने पहले उसे धमकाया फिर खुद महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह पुलिस के साथ अपने ऑफिस पहुंचे। पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर विश्वजीत, विकास और पंकज समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि साइनो पंडित कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने लिखित आवेदन दिया है। एक महिला पर 35,000 रुपए के गबन का आरोप है। जबकि महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में संचालित साइनो पंडित कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और कैशियर पर महिला स्टाफ ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सितंबर महीने में उसने नौकरी ज्वॉइन की थी। टिकट काउंटर पर उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। एक दिन बारिश हो रही थी, तो प्रोजेक्ट डायरेक्टर विश्वजीत सिंह ने कैशियर विकास के साथ उसे भेज दिया। जब वह उसके साथ जा रही थी, तभी उसने उसका हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी करने लगा। इस बात की शिकायत जब उसने प्रोजेक्ट डायरेक्टर से की तो उन्होंने कहा कि ‘तुम हसीन हो, छू लिया तो क्या हो गया।’ आरोपों को बताया निराधार वहीं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विश्वजीत ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत आरोप लगाया जा रहा है। काउंटर पर उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। उसने कैश में हेराफेरी की है। 35 हजार रुपए का गबन किया है।गरीब समझकर गबन की गई राशि को माफ कर दिया था। सोमवार की पति, ससुर या किसी अन्य परिजन को बुलाकर हिसाब करने को कहा था। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से बयान देने लगी। कैशियर विकास ने बताया पर वह महिला के साथ जरूर गए थे। हम दोनों का घर एक ही इलाके में पड़ता है। आरोप पूरी तरह से निराधार है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। धमकी देने का आरोप मंगलवार को महिला प्रोजेक्ट डायरेक्टर के चैंबर के बाहर पहुंची। आरोप है कि विश्वजीत ने पहले उसे धमकाया फिर खुद महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह पुलिस के साथ अपने ऑफिस पहुंचे। पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर विश्वजीत, विकास और पंकज समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि साइनो पंडित कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने लिखित आवेदन दिया है। एक महिला पर 35,000 रुपए के गबन का आरोप है। जबकि महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *