धनबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:जेब से मिला एक रेलवे टिकट, लोगों ने जताई हत्या कर शव लटकाने की आशंका

धनबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:जेब से मिला एक रेलवे टिकट, लोगों ने जताई हत्या कर शव लटकाने की आशंका

धनबाद के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर चिरकुंडा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को कुमारधुबी रेलवे स्टेशन से कोलियरी साइडिंग जाने वाली रेल लाइन के पास नायलॉन रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी जेब से आसनसोल से अंडाल तक की एक रेलवे टिकट और कुछ रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। धनबाद के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर चिरकुंडा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को कुमारधुबी रेलवे स्टेशन से कोलियरी साइडिंग जाने वाली रेल लाइन के पास नायलॉन रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी जेब से आसनसोल से अंडाल तक की एक रेलवे टिकट और कुछ रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *