मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 22 जनवरी को सीवान आगमन और प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर एनडीए नेताओं ने एक साथ प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक व सांसद पति रमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के साथ-साथ जिले से जुड़ी प्रमुख मांगों को भी साझा किया। रमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 जनवरी को सुबह 10:50 बजे मैरवा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बने एएनएम कॉलेज का निरीक्षण करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक स्टॉल का अवलोकन करेंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। डीएवी कॉलेज ग्राउंड में हेलिकॉप्टर लैंड होगा
मैरवा के कार्यक्रम के समापन के बाद करीब 11:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सीवान शहर के डीएवी कॉलेज ग्राउंड में बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। यहां से वे सीधे राजेन्द्र स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें विकास योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। दोनों उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
प्रेसवार्ता में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार, तथा सीवान सदर के विधायक एवं स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे। एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा
रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसमें सीवान जिले में चीनी मिल की स्थापना, दारोगा राय कॉलेज से तरवारा मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण, कचहरी रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण तथा मैरवा पुलिस अनुमंडल को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा देने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए के नेता और कार्यकर्ता जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 22 जनवरी को सीवान आगमन और प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर एनडीए नेताओं ने एक साथ प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक व सांसद पति रमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के साथ-साथ जिले से जुड़ी प्रमुख मांगों को भी साझा किया। रमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 जनवरी को सुबह 10:50 बजे मैरवा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बने एएनएम कॉलेज का निरीक्षण करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक स्टॉल का अवलोकन करेंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। डीएवी कॉलेज ग्राउंड में हेलिकॉप्टर लैंड होगा
मैरवा के कार्यक्रम के समापन के बाद करीब 11:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सीवान शहर के डीएवी कॉलेज ग्राउंड में बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। यहां से वे सीधे राजेन्द्र स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें विकास योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। दोनों उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
प्रेसवार्ता में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार, तथा सीवान सदर के विधायक एवं स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे। एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा
रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसमें सीवान जिले में चीनी मिल की स्थापना, दारोगा राय कॉलेज से तरवारा मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण, कचहरी रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण तथा मैरवा पुलिस अनुमंडल को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा देने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए के नेता और कार्यकर्ता जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर तैयारियों में जुटे हुए हैं।


