बांका में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त:बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापना पर रोक, डीजे और अश्लील गाना बजाने पर होगी कार्रवाई

बांका में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त:बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापना पर रोक, डीजे और अश्लील गाना बजाने पर होगी कार्रवाई

बांका में 23 जनवरी को मनाई जाने वाली सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे। मंगलवार को जिले के विभिन्न थाने में बैठक की गई। बांका सदर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता बीडीओ चंदन कुमार और सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने की।इसमें प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि,पूजा समिति के सदस्य,बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सरस्वती पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिमा की स्थापना के लिए लाइसेंस जरूरी प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना लाइसेंस के सरस्वती प्रतिमा की स्थापना किसी भी हाल में नहीं की जाएगी। पूजा समितियों को समय रहते लाइसेंस लेने को कहा गया है।इसके साथ ही सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि डीजे या अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डीजे संचालकों को भी निर्देश दिया गया है कि पूजा अवधि में डीजे का उपयोग न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। अश्लील गाने बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई इसी क्रम में मंगलवार को नवादा थाना परिसर में भी थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस अनिवार्य बताया गया और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। अश्लील गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दोहराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा के दौरान तेज आवाज में लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे अनुशासन, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें और सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करें। बांका में 23 जनवरी को मनाई जाने वाली सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे। मंगलवार को जिले के विभिन्न थाने में बैठक की गई। बांका सदर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता बीडीओ चंदन कुमार और सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने की।इसमें प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि,पूजा समिति के सदस्य,बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सरस्वती पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिमा की स्थापना के लिए लाइसेंस जरूरी प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना लाइसेंस के सरस्वती प्रतिमा की स्थापना किसी भी हाल में नहीं की जाएगी। पूजा समितियों को समय रहते लाइसेंस लेने को कहा गया है।इसके साथ ही सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि डीजे या अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डीजे संचालकों को भी निर्देश दिया गया है कि पूजा अवधि में डीजे का उपयोग न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। अश्लील गाने बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई इसी क्रम में मंगलवार को नवादा थाना परिसर में भी थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस अनिवार्य बताया गया और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। अश्लील गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दोहराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा के दौरान तेज आवाज में लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे अनुशासन, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें और सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *