सवाई माधोपुर के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया आज भरतपुर पहुंचे। बीजेपी कार्यालय में उन्होंने बताया कि बीबी रामजी बिल के तहत 15 दिन के अंदर मजदूरों को पेमेंट दिया जाएगा। अगर पेमेंट नहीं होता है मजदूर को ब्याज के साथ सरकार पैसा देगी। साथ ही फसल कटाई के समय बीबी रामजी योजना 60 दिन के लिए रोक दी जाएगी। इस बिल का नाम बदलकर मजदूरों के लिए कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। कांग्रेस ने बीबी रामजी का नाम कई बार बदला सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि, बीबी राम जी योजना पर जौनपुरिया ने कहा कि कांग्रेस ने नाम का उपयोग किया है। बीजेपी ने कभी भी किसी काम में नाम का उपयोग नहीं किया। आज कांग्रेस जिस बिल की बात कर रही है। सबसे पहले यह बिल कांग्रेस जवाहरलाल नेहरू के नाम पर ले आये। उसके बाद इंदिरा गांधी ने इस बिल को राष्ट्रीय ग्रामीण योजना में बदल दिया। उसके बाद मनमोहन सिंह ने इस बिल को राजीव गांधी के नाम से जोड़ दिया। कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर नहीं निकल पाई कांग्रेस ने इसी बिल को महात्मा गांधी के नाम से जोड़ दिया। कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार के नाम को महत्त्व दिया है। उसी परिवार की बात करूं तो, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उड़ कर राजीव गांधी एयरपोर्ट पर उतर जाओ और, राजीव गांधी से उड़ो तो, संजय गांधी एयरपोर्ट पर उतर जाओ। कांग्रेस गांधी परिवार के अलावा बाहर नहीं निकल पाई। फसल कटाई के समय योजना को रोका जाएगा अब बीबी रामजी योजना के तहत लोगों को 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार मिलेगा। फसल कटाई में 60 दिन के लिए यह योजना रोक दी जाएगी। क्योंकि यह मजदूर किसान के काम आ सकता है। उससे मजदूर को भी फायदा होगा। कभी कांग्रेस ने ऑब्जेक्शन नहीं उठाया कि इस योजना में 60-40 के रेशियो में क्या होगा। इस इसमें कई चीजों की स्टेट को पावर दी है जिससे स्टेट खुद ही पैसे का उपयोग कर सके। प्रधानमंत्री जो बिल लेकर आये उसमें कोई भी कमी नहीं है। 15 दिन में होगा मजदूरों का पेमेंट इस बिल में जल सम्बंधित, सिचाई सम्बंधित काम, सफाई सम्बंधित काम कर लेंगे। पहले इस बिल के तहत काम करने वाले लोगों के 3 महीने तक पेमेंट नहीं आती थी। अब यह तय कर दिया गया है कि 15 दिन के अंदर पेमेंट होगी। अगर 15 दिन के अंदर पेमेंट नहीं हुई तो, मजदूर को ब्याज दिया जाएगा।


