नालंदा जिले में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 21 और 22 जनवरी को दो दिवसीय ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को बिहारशरीफ स्थित अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इसकी विधिवत घोषणा की। सोगरा मैदान और हेल्थ क्लब बनेंगे गवाह सांसद ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं होंगी। सोगरा हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले होंगे। जबकि हेल्थ क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। *पीएम-सीएम का सपना: सशक्त युवा भारत प्रेस वार्ता के दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना भारत को एक युवा-सशक्त राष्ट्र के रूप में देखना है। गांवों और कस्बों के युवाओं में खेल भावना जगाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह महोत्सव जिले के ऊर्जावान खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे एक नजर: किस खेल में कितनी टीमें सोगरा हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट का आयोजन होगा। इस आयोजन में बालक वर्ग में 4 टीमें, बालिका वर्ग में 2 और फुटबॉल के पुरुष वर्ग में 06 टीमें होंगी। जबकि कबड्डी में बालक वर्ग में 06 और बालिका वर्ग में 06 टीमें होंगी। हेल्थ क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। जिसमें बालक वर्ग में 08 खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग 08 खिलाड़ी शामिल होंगे। नालंदा जिले में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 21 और 22 जनवरी को दो दिवसीय ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को बिहारशरीफ स्थित अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इसकी विधिवत घोषणा की। सोगरा मैदान और हेल्थ क्लब बनेंगे गवाह सांसद ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं होंगी। सोगरा हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले होंगे। जबकि हेल्थ क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। *पीएम-सीएम का सपना: सशक्त युवा भारत प्रेस वार्ता के दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना भारत को एक युवा-सशक्त राष्ट्र के रूप में देखना है। गांवों और कस्बों के युवाओं में खेल भावना जगाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह महोत्सव जिले के ऊर्जावान खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे एक नजर: किस खेल में कितनी टीमें सोगरा हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट का आयोजन होगा। इस आयोजन में बालक वर्ग में 4 टीमें, बालिका वर्ग में 2 और फुटबॉल के पुरुष वर्ग में 06 टीमें होंगी। जबकि कबड्डी में बालक वर्ग में 06 और बालिका वर्ग में 06 टीमें होंगी। हेल्थ क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। जिसमें बालक वर्ग में 08 खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग 08 खिलाड़ी शामिल होंगे।


