जमुई में नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने पर जश्न:अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम, जिला पदाधिकारी बोले- उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की नियुक्ति पर मंगलवार को जमुई में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, कचहरी चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, लड्डू बांटकर और ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। जमुई भाजपा में जश्न की 2 तस्वीरें… पार्टी के और मजबूत होने की उम्मीद
कार्यक्रम में जमुई जिले के भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता और दर्जनों अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके नेतृत्व में पार्टी के और मजबूत होने की उम्मीद जताई। नितिन नबीन बांकीपुर से पांच बार के विधायक
कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे साल 2006 से बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। उनका राजनीतिक जीवन उनकी संगठनात्मक क्षमता, अनुशासन और जनसंपर्क के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी यात्रा शुरू की और प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह जिम्मेदारी नितिन नबीन की कड़ी मेहनत और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहते हुए उनके कार्यों की भी सराहना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की नियुक्ति पर मंगलवार को जमुई में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, कचहरी चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, लड्डू बांटकर और ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। जमुई भाजपा में जश्न की 2 तस्वीरें… पार्टी के और मजबूत होने की उम्मीद
कार्यक्रम में जमुई जिले के भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता और दर्जनों अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके नेतृत्व में पार्टी के और मजबूत होने की उम्मीद जताई। नितिन नबीन बांकीपुर से पांच बार के विधायक
कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे साल 2006 से बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। उनका राजनीतिक जीवन उनकी संगठनात्मक क्षमता, अनुशासन और जनसंपर्क के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी यात्रा शुरू की और प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह जिम्मेदारी नितिन नबीन की कड़ी मेहनत और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहते हुए उनके कार्यों की भी सराहना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *