IMD Forecast: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें 22, 23, 24,25 व 26 जनवरी को कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

IMD Forecast: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें 22, 23, 24,25 व 26 जनवरी को कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

जयपुर. राजस्थान में आगामी दिनों में मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित करेगा। इसके असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 22 जनवरी को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

23 जनवरी को बारिश का दायरा बढ़ते हुए बीकानेर, शेखावाटी के साथ जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। इस दौरान मौसम ठंडा और बादलों से घिरा रहेगा।

24 और 25 जनवरी को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

26 जनवरी के आसपास एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना जताई गई है, जिससे हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Rajasthan weather update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *