नवादा के अकबरपुर स्थित कुम्हार बिगहा में मनोज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंकर शर्मा उर्फ कैला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई। मृतक की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अकबरपुर एसएचओ रूपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से शंकर शर्मा के वे कपड़े बरामद किए, जो उसने घटना की रात पहने थे। ये कपड़े उसके घर से करीब 100 मीटर दूर आलू के खेतों में केले के पौधों की जड़ के पास जमीन में एक बोरी में गाड़कर रखे गए थे। कपड़ों और बोरी को किया गया जब्त बरामद कपड़ों में काले रंग का लोअर, जैकेट, साड़ी, ब्लाउज और इनर शामिल हैं। इसके अलावा, घर की गौशाला से एक प्लास्टिक की बोरी भी मिली है। फॉरेंसिक टीम की जांच में लोअर, जैकेट और बोरी पर खून के धब्बे पाए गए हैं। इन कपड़ों और बोरी को जब्त कर लिया गया है और मृतक के रक्त सैंपल से मिलान के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार, शंकर शर्मा के खिलाफ कई अन्य तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं, जो उसकी हत्या में संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। 17 जनवरी को घटनास्थल पर पहुंचा डॉग स्क्वॉड भी मृतक के कपड़ों को सूंघते हुए शंकर शर्मा के घर के आगे आकर रुक गया था। CCTV की मदद से खुलासा करने में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि 16 जनवरी की रात करीब 8:15 बजे मृतक मनोज प्रसाद के रून्नीपुर मुसहरी से निकलने के लगभग एक मिनट बाद शंकर शर्मा भी उसके पीछे निकलता दिखा था। पुलिस फिलहाल इन सभी कड़ियों को जोड़कर घटना का पूरा खुलासा करने में जुटी है। इस मामले में मृतक की पत्नी किरण देवी द्वारा अकबरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। 18 जनवरी को दर्ज अकबरपुर थाना कांड संख्या-31/26 में शंकर शर्मा समेत तीन आरोपितों पर उसके पति की हत्या की आशंका जतायी गयी है। पत्नी का आरोप है कि नवम्बर-2025 में मृतक के भतीजे विकाश कुमार, पिता सुनारी प्रसाद से आरोपित पक्ष का विवाद चल रहा था। इसे लेकर 21 नवम्बर-2025 को कपिल शर्मा द्वारा अकबरपुर थाना कांड संख्या-485/25 दर्ज कराया गया था। वादिनी के मुताबिक उसके पति की इसी विवाद के कारण हत्या कर शव को फेंक दिये जाने की आशंका है। मृतक की ललाट व प्राइवेट पार्ट पर जख्म के कई गहरे निशान पाये गये थे नवादा के अकबरपुर स्थित कुम्हार बिगहा में मनोज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंकर शर्मा उर्फ कैला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई। मृतक की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अकबरपुर एसएचओ रूपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से शंकर शर्मा के वे कपड़े बरामद किए, जो उसने घटना की रात पहने थे। ये कपड़े उसके घर से करीब 100 मीटर दूर आलू के खेतों में केले के पौधों की जड़ के पास जमीन में एक बोरी में गाड़कर रखे गए थे। कपड़ों और बोरी को किया गया जब्त बरामद कपड़ों में काले रंग का लोअर, जैकेट, साड़ी, ब्लाउज और इनर शामिल हैं। इसके अलावा, घर की गौशाला से एक प्लास्टिक की बोरी भी मिली है। फॉरेंसिक टीम की जांच में लोअर, जैकेट और बोरी पर खून के धब्बे पाए गए हैं। इन कपड़ों और बोरी को जब्त कर लिया गया है और मृतक के रक्त सैंपल से मिलान के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार, शंकर शर्मा के खिलाफ कई अन्य तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं, जो उसकी हत्या में संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। 17 जनवरी को घटनास्थल पर पहुंचा डॉग स्क्वॉड भी मृतक के कपड़ों को सूंघते हुए शंकर शर्मा के घर के आगे आकर रुक गया था। CCTV की मदद से खुलासा करने में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि 16 जनवरी की रात करीब 8:15 बजे मृतक मनोज प्रसाद के रून्नीपुर मुसहरी से निकलने के लगभग एक मिनट बाद शंकर शर्मा भी उसके पीछे निकलता दिखा था। पुलिस फिलहाल इन सभी कड़ियों को जोड़कर घटना का पूरा खुलासा करने में जुटी है। इस मामले में मृतक की पत्नी किरण देवी द्वारा अकबरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। 18 जनवरी को दर्ज अकबरपुर थाना कांड संख्या-31/26 में शंकर शर्मा समेत तीन आरोपितों पर उसके पति की हत्या की आशंका जतायी गयी है। पत्नी का आरोप है कि नवम्बर-2025 में मृतक के भतीजे विकाश कुमार, पिता सुनारी प्रसाद से आरोपित पक्ष का विवाद चल रहा था। इसे लेकर 21 नवम्बर-2025 को कपिल शर्मा द्वारा अकबरपुर थाना कांड संख्या-485/25 दर्ज कराया गया था। वादिनी के मुताबिक उसके पति की इसी विवाद के कारण हत्या कर शव को फेंक दिये जाने की आशंका है। मृतक की ललाट व प्राइवेट पार्ट पर जख्म के कई गहरे निशान पाये गये थे


