Health Benefits of Gud: भूल जाइए सफेद चीनी! गुड़ के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद? अभी जानें इसकी असली पहचान का तरीका

Health Benefits of Gud: भूल जाइए सफेद चीनी! गुड़ के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद? अभी जानें इसकी असली पहचान का तरीका

Health Benefits of Gud: आजकल लोग सफेद चीनी से दूर भाग रहे हैं और वह सही भी है, लेकिन फिर सफेद चीनी की जगह क्या खाएं? क्योंकि शरीर के सभी पोषक तत्व पूरा होना भी आवश्यक होता है। आयुर्वेद में गुड़ को केवल भोजन का पदार्थ नहीं, बल्कि अमृत के समान बताया गया है, क्योंकि यह परिष्कृत चीनी की तरह शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता। प्राकृतिक रूप से बना गुड़ शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ अनेक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि गुड़ के फायदे क्या होते हैं? सफेद चीनी और गुड़ में क्या अंतर है और कौन सी बीमारियों में गुड़ नहीं खाना चाहिए? गुड़ के सेवन से पहले कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए और असली गुड़ की पहचान कैसे करें?

गुड़ खाने के फायदे (Health Benefits of Jaggery)

  • बेहतरीन पाचन
  • खांसी और जुकाम में राहत
  • खून की कमी को करे दूर
  • जोड़ों के दर्द में आराम
  • यूरिन संबंधी समस्याओं में लाभ

क्या सफेद चीनी की जगह गुड़ खाना सही है? (Jaggery vs White Sugar)

सफेद चीनी को बनाने की प्रक्रिया में कई रसायनों (Chemicals) का उपयोग होता है, जिससे इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और यह केवल ‘खाली कैलोरी’ बनकर रह जाती है। इसके विपरीत, गुड़ एक अनरिफाइंड शुगर है जिसमें कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व बरकरार रहते हैं। इसलिए, स्वास्थ्य के लिहाज से चीनी की तुलना में गुड़ का सेवन करना कहीं अधिक फायदेमंद और सुरक्षित है।

किन बीमारियों में गुड़ नहीं खाना चाहिए? (Who Should Avoid Jaggery?)

  • मधुमेह (Diabetes)
  • मोटापा
  • एलर्जी या सूजन

सेवन से पहले जरूरी सावधानियां (Precautions)

  • गर्मी के मौसम में इसका सेवन कम मात्रा में करें।
  • चमकदार सफेद गुड़ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि उसे रसायनों से साफ किया जाता है। हमेशा गहरे भूरे रंग का गुड़ चुनें
  • एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 10 से 20 ग्राम से ज्यादा गुड़ नहीं खाना चाहिए।

असली गुड़ की पहचान कैसे करें (Tips for Purity)?

  • एक गिलास पानी में गुड़ का टुकड़ा डालें। असली गुड़ पूरी तरह घुल जाएगा, जबकि मिलावटी या नकली गुड़ गिलास की तली में बैठ जाएगा।
  • गुड़ को कीड़े-मकोड़ों से बचाने के लिए उसे सूखी मेथी की पत्तियों से रगड़कर रखें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं, बल्कि इस बारे में विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *