दुबग्गा में लापता युवक का शव मिला:बेहता नदी में उतरा रहा था, हत्या की आशंका

दुबग्गा में लापता युवक का शव मिला:बेहता नदी में उतरा रहा था, हत्या की आशंका

दुबग्गा थाना क्षेत्र के कटौली गांव में चार दिन से लापता युवक का शव सोमवार देर रात गांव के बाहर बेहता नदी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। खेतों में पानी लगा रहे किसानों ने नदी में शव देखा और तत्काल पुलिस व मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान कटौली गांव निवासी मजदूर मनोज यादव (24) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मनोज बीते 15 जनवरी की देर रात बिना बताए घर से निकल गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद मिला, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर दुबग्गा थाने में मनोज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लापता वाले दिन जूता और लोवर मिला था मृतक के भाई रमेश यादव ने बताया कि मनोज के लापता होने वाले दिन ही गांव के बाहर पश्चिम दिशा में करीब 500 मीटर की दूरी पर उसका एक जूता और लोवर पड़ा हुआ मिला था। तभी से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे। चार दिन बाद बेहता नदी में शव मिलने से परिवार का शक और गहरा हो गया है। मनोज अविवाहित था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता राधेश्याम का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका है। गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि मनोज किन परिस्थितियों में घर से निकला था और वह बेहता नदी तक कैसे पहुंचा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *